पर्यावरणमंदसौर जिलामल्हारगढ़
पंच प्यारे ग्रुप द्वारा 135से अधिक पौधौ वृक्षारोपण किया

पंच प्यारे ग्रुप द्वारा 135से अधिक पौधौ वृक्षारोपण किया
मल्हारगढ़-अग्रिम सामाजिक संस्था पंच प्यारे ग्रुप द्वारा कृषि उपज उप मंडी मल्हारगढ़ के कण कण पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में 135 से अधिक पौधों का वृक्षारोपण कर समाज को जागृत करने के लिए अभियान चलाया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम कण-कण पंचमुखी बालाजी मंदिर में बालाजी की मूर्ति पर मुख्य अतिथियों द्वारा माल्यारपढ़ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात संस्था के वरिष्ठ श्री शिवलाल पाटीदार द्वारा मुख्य अतिथि श्री पारस जैन का स्वागत किया गया मंडी प्रभारी कमलेश जैन एवं मंडी निरीक्षक सत्यनारायण पाटीदार व्यापारी संघ अध्यक्ष दिनेश तिवारी किसान के प्रतिनिधि रामप्रसाद राठौर आदि का स्वागत पंच प्यारे ग्रुप के सदस्यों द्वारा किया गया , किसान राम प्रसाद राठौर द्वारा वृक्षों के रूप में जानकारी दी गई व वृक्ष क्यों आवश्यक है इसके संबंध में बताया गया ,वही मंडी प्रभारी कमलेश जैन द्वारा बताया गया कि शासन भी योजना चला रखी है की हर व्यक्ति को पौधे लगाना चाहिए और शासन की योजनाएं एक पौधा मां के नाम हर व्यक्ति को पौधे लगाना चाहिए, वही ओमप्रकाश जी बटवाल ने भी अपने उदबोदन में बताया कि पौधों से पर्यावरण का संतुलन रहता है ,वह प्रकृति भी जहां पौधे अधिक होते हैं वही अपनी सब कुछ न्योछावर करती है,हमारे ऋषि मुनियों ने भी पौधों के संबंध में वेदों में बहुत कुछ लिखा है ,वही कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री पारस जैन लक्ष्मी सीमेंट के व्यावसायिक साझेदार ने अपने उदबोदन में कहा कि वर्तमान में जो पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है ,इसका मुख्य कारण पौधे का कम होना है जरूरी नहीं है कि आप पौधे बगीचे में ही लगाया पौधे आप आपके घर पर घर की छत के ऊपर भी लगा सकते हैं ।पौधे ही एक मात्र ऐसे हैं जो ऑक्सीजन देते हैं और व्यक्ति को जीवन देने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं ।वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण होने का मुख्य कारण ही यह है कि अनेक उद्योग धंधे आदि के कारण जो पौधों की कटाई हो रही है उसकी भरपाई नहीं हो पा रहीइस अवसर पर पंच प्यारे के वरिष्ठ रमेश विजयवर्गीय , महेश विजयवर्गीय ,शिवलाल पाटीदार, नाथूलाल साहू ,दिनेश प्रजापति, ओम दास बैरागी ,व्यापारी कमलेश बाफना, जितेंद्र गोयल, पप्पू दा राठौर, पंकज गोस्वामी, महेश राठौर, मनीष शर्मा , अनेक कृषक महेश पाटीदार ,सुरेश जैन, मंगू सिंह ,भारत सिंह, जी गोपाल जी , बट्टू, सोनू चौहान धर्मेंद्र टेलर, मनोज प्रजापति मदन प्रजापति दिगपाल सिंह बालू दादा नरेंद्र सिंह अनेक व्यापारी तुलावटी कृषक उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रधान मांगीलाल भाना ने किया आभार पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश प्रजापति ने किया। कार्यक्रम पश्चात सभी अतिथियों द्वारा पूरे मंदिर परिसर में 135 से अधिक पौधों का लगाकर वृक्षारोपण किया, अंत में सभी स्वल्पाहार वितरण किया गया।
–00–



