मंदसौरमंदसौर जिला

कोतवाली पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर 06 चोरी की मोटर साईकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की

कोतवाली पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर 06 चोरी की मोटर साईकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की

मंदसौर-पुलिस अधीक्षक  श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 04-08-26 को सिद्दी विनायक चिकित्सालय के सामने से चोरी गयी मोटर साईकिल व अन्य स्थानो से चोरी गयी मोटर साईकिल को बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है।

04-08-26 को फरियादी विकास पिता गोपाल सुर्यवंशी उम्र 25 साल निवासी दलोदा रेल जिला मन्दसौर जिला मन्दसौर ने थाना कोतवाली पर आकर प्रथम सूचना लेख कराई कि दो पहिया मोटर साईकिल एक हिरो कंपनी की स्पलेण्डर प्रो मोटर सायकल क्रमांक MP14MT4390 को दिनांक 02-08-26 को सिध्दी विनायक हास्पीटल के पार्किंग स्थल से कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 501/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया। अनुसंधान के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने व मुखबीर तंत्र सक्रिय कर ज्ञात हुआ कि दिनांक 02-08-26 को आरोपी अर्जुन पिता सत्यनारायण भांड निवासी ग्राम जवासिया थाना भावगढ जिला मंदसौर उक्त मोटर सोईकिल को चुराने के लिये आया और मोटर साईकिल चोरी कर ले गया। जिस पर मुखबिर तंत्र सक्रीय कर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की जाकर आरोपी को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा 05 अन्य मोटर साईकिल भी चोरी करना स्वीकर किया। जिन्हें शहर कोतवाली पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान 05 अन्य और मोटर साईकिल भी चोरी करना बताया है। जिसके संबध मे भी पूछताछ जारी है। आरोपी अर्जुन पिता सत्यनारायण भांड उम्र 19 साल निवासी ग्राम जवासिया थाना भावगढ जिला मंदसौर के कब्जे से कुल 06 चोरी गयी मोटर साईकिलो को बरामद करने मे थाना शहर कोतवाली पुलिस ने सफलता प्राप्त की है।

आरोपी– अर्जुन पिता सत्यनारायण भांड उम्र 19 साल निवासी ग्राम जवासिया थाना भावगढ जिला मंदसौर

जप्त मश्रुका- 01 मोटर साईकिल हिरो कंपनी की स्पलेन्डर प्रो., रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP14MT4390

02 मोटर साईकिल हिरो होण्डा कंपनी की पैसन प्लस, रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP14MB0755

03 मोटर साईकिल TVS स्टार सिटी प्लस, रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP14MW7341

04 मोटर साईकिल होण्डा एक्टिवा सफेद रंग की, रजिस्ट्रेशन क्रमांक KA34EA3724

05 मोटर साईकिल हिरो एच एफ डिलक्स ब्लैक कलर की, बिना नंबर की

06 मोटर साईकिल हिरो एच एफ डिलक्स, रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP14MY7167

कुल किमत — 02,40,000 रुपये

सराहनीय कार्य- निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली, उनि विजय पुरोहित, प्रआर 158 विनोद नामदेव, आर 463 हरिश राठौर, आर 924 अरुण पंवार, आर 01 आशुतोश गिरी की सराहनीय भूमिका रही।

जप्त किये वाहन की सूची

क्रमांक–वाहन का नाम–रजिस्ट्रेशन नंबर–इंजन नंबर–चेचिस नंबर

1.-हिरो कंपनी की स्पलेन्डर प्रो मो.सा.–MP14MT4390–MBLHA10CAFHK48846–HA10EYFHK79635

2.–हिरो होण्डा कंपनी की पैसन प्लस–MP14MB0755–06A09C23064–06A08M43682

3.–TVS स्टार सिटी प्लस–MP14MW7341–MD625FF15H1D21742-FF1DH1X25392

4.–होण्डा एक्टिवा सफेद रंग की–KA34EA3724–ME4JC448HC7514103–JC44E5513747

5.हिरो एच एफ डिलक्स ब्लैक कलर की-बिना नंबर-HA11EKG9L20309

6.-हिरो एच एफ डिलक्स–MP14MY7167–MBLHAR20XJ9K14461–HA11ENJ9K22193

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}