मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 16 अगस्त 2026 रविवार

जिला जनसम्‍पर्क कार्यालय मंदसौर

समाचार

मंदसौर जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जिला मुख्यालय पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण किया

मंदसौर 15 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त मंदसौर जिले में भी पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में ध्वजारोहण किया गया प्रभात फेरिया निकाली गई। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान सांसद श्री सुधीर गुप्ता सांसद, राज्यसभा श्री बंशीलाल गुर्जर, विधायक श्री विपिन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व मंत्री श्री कैलाश चावला, जिला योजना समिति सदस्‍य श्री राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्‍यक्ष श्री बसंत शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया विनीत यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, श्री मदनलाल राठौर, लोकतंत्र सेनानी गण, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भोपाल से प्रदेश के नाम संदेश का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से देखा सुना गया । उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भी संदेश का वाचन करते हुए मंदसौर जिले में शासकीय योजनाओं कार्यक्रमों की प्रगति एवं उपलब्धियां से अवगत कराया कार्यक्रम में होमगार्ड, पुलिस, सशस्त्र बल, स्काउट द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि श्री देवड़ा द्वारा खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया गया उनके साथ कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह तथा पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना थे। मुख्य अतिथि श्री देवडा ने परेड कमांडरों से परिचय भी प्राप्त किया इस अवसर पर हर्ष फायर किया गया मुख्य अतिथि द्वारा समृद्धि एवं विविधता के प्रतीक गुब्बारे उड़ाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री देवड़ा द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

निरन्‍तर पेज 2 पर

//2//

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान सेंट थॉमस सीनियर सेकंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को दिया गया इसी प्रकार द्वितीय स्थान संदीपनी महारानी लक्ष्मीबाई, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा तृतीय स्थान उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर को मिला । कार्यक्रम का संचालन श्री सुदीप दास तथा श्री सत्येंद्र राठौर द्वारा किया गया।

मंदसौर जिले की विकास गाथा पुस्तक का वितरण किया गया

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में जनसंपर्क विभाग द्वारा मंदसौर जिले के लिए प्रकाशित ‘’बदलते दौर का मध्य प्रदेश मंदसौर जिले की विकास गाथा’’ पुस्तक का वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों नागरिकों को पुस्तक प्रदान की गई। विकास गाथा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में शासन के ढाई वर्ष पूर्ण होने पर राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं कार्यक्रमों में लाभान्वित किए गए हितग्राहियों शासकीय योजनाओं के अंतर्गत परिलक्षित प्रगति की जानकारी दी गई है इसके अलावा जिले में जनहित में किए गए नवाचारों के बारे में भी बताया गया है विकास गाथा की नागरिकों द्वारा सराहना की गई।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओ का लोकार्पण किया गया

जिला मुख्यालय स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के पश्चात इसी परिसर में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिले के इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय परिसर में निर्मित 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण कार्य का लोकार्पण किया कार्य की लागत 1663 लाख रुपए है। इसके अलावा 295.45 लाख रुपए लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालागुड़ा विकासखंड मल्हारगढ़ एवं 159 लाख रुपए लागत से निर्मित किए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राम निम्‍बोद विकासखंड धुंधडका का लोकार्पण भी किया गया। फोटो संलग्‍न

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया

मंदसौर 15 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदसौर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रीति संघवी, जिला योजना अधिकारी श्री केएल रावत, ट्राइबल विभाग की जिला संयोजक सुश्री अंगूर बाला भगोरा, कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

इसके अलावा कलेक्टर श्री दिव्यांक ने नूतन स्टेडियम, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक तथा केंद्रीय विद्यालय में भी ध्वजारोहण किया। फोटो संलग्‍न

 

 

जिला जनसम्‍पर्क कार्यालय मंदसौर

समाचार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा स्कूली बच्चों के साथ विशेष मध्यान भोजन में सम्मिलित हुए

मंदसौर 15 अगस्‍त 2026 / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदसौर में मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ग्राम धमनार के मिडिल स्कूल में बच्चों के साथ विशेष मध्यान भोजन में सम्मिलित हुए उनके साथ सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदा,र जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया विनीत यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, तहसीलदार श्री प्रेमशंकर पटेल, श्री राजेश धाकड़, श्री रामेश्वर पटेल ग्रामीण जन स्कूल स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने अपने संबोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी है उनको हमें भुलना नहीं है उनका सदैव स्मरण रखना है श्री देवडा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चे खूब पड़े और आगे बढ़े कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए श्री देवडा ने कहा कि देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन में राष्ट्र प्रेम उमड जाता है।

सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हजारों लोगों के बलिदान से मिली है हमें इसकी कीमत समझना चाहिए उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि रासायनिक खेती के कारण भूमि बंजर होती जा रही है अतः धीरे-धीरे रसायनों का उपयोग बंद करके जैविक खेती की ओर हमें बढ़ना चाहिए ।

राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले व्यक्तियों का स्मरण किया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है

इस दौरान जिला योजना समिति सदस्‍य श्री राजेश दीक्षित ने भी सम्‍बोधित किया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसकी अतिथियों द्वारा सराहना की गई। फोटो संलग्‍न

 

जिला जनसम्‍पर्क कार्यालय मंदसौर

समाचार

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम खेड़ा में शिविर आयोजित किया गया

152 आवेदनों का निराकरण मौके पर किया गया

मंदसौर 14 अगस्त 2026 / मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के सीतामऊ क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में शुक्रवार को शिविर संपन्न हुआ। इस दौरान 650 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 152 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया शेष आवेदनों के निराकरण के लिए सात दिवस समय सीमा निर्धारित की गई।

शिविर के पूर्व सीतामऊ तथा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर जन संवाद किया गया ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया।

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम सीतामऊ श्रीमती शिवानी गर्ग, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार जिले में किसी एक स्थान पर शिविर आयोजित करके समस्याओं शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। ग्रामीणजन शिविरों का फायदा उठाएं श्री डंग ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया जा रहा है आज चहुमुखी विकास प्रत्येक क्षेत्र में दिख रहा है।

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने कहा कि पूरा जिला प्रशासन ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं शिकायतों के निवारण के लिए कृत संकल्पित है। प्रत्येक शुक्रवार अभियान के अंतर्गत शिविरों में कार्य किया जा रहा है। अधिकारी कर्मचारी भ्रमण करके ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं, उनकी समस्याएं शिकायतों का निराकरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान से बड़ी संख्या में जिले के नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं।

निरन्‍तर पेज 2 पर

//2//

इस दौरान उद्यम संवाद आयोजित हुआ जिसमें गोपालपुरा के उन्नतशील किसान श्री गुणवंत पाटीदार ने बताया कि उनके द्वारा उद्यानिकी फसलों से अच्छी कमाई की जा रही है। उन्होंने लगभग 100 बीघा में अमरूद लगाया है अभी ₹80 किलो अमरुद बिक रहा है। लगभग ₹30 प्रति किलो लागत हटाकर ₹50 प्रति किलो ग्राम शुद्ध मुनाफा मिल रहा है। विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने कृषक पाटीदार के कार्यों की सराहना की उन्हें प्रेरणादायक बताया।

इसी प्रकार डांगीखेड़ी के कृषक राहुल पाटीदार ने बताया कि उनके द्वारा औषधि खेती के साथ अमरुद और चिरायते की भी खेती की जा रही है। गतवर्ष से चिरायता की खेती से उन्हें 25 लाख रुपए की शुद्ध आय प्राप्त हुई वह अब ब्लूबेरी की खेती की योजना भी बना रहे हैं। राहुल ने बताया कि उनके द्वारा वैज्ञानिक तरीके से खेती की जा रही है। मोबाइल ऐप का उपयोग करने से उनकी खेती की लागत 25% घट गई है राहुल ने बताया कि मोबाइल ऐप द्वारा उन्हें पता चल जाता है कि कब फसल को पानी देना है, कब कीटनाशक का छिड़काव करना है, कौन से कीटनाशक का छिड़काव किया जाएगा पूरी जानकारी मोबाइल ऐप से प्राप्त हो जाती है।

सफल उद्यमी अब्दुल कादिर तथा अंशुल गादीया, राजेश चौधरी ने भी उनके द्वारा संचालित उद्योग के बारे में जानकारी दी। उपसंचालक उद्यानिकी श्री सोलंकी, उपसंचालक कृषि श्री रविंद्र मोदी आदि ने शासन की योजनाओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लाभांवित हितग्राहियों को विधायक श्री हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा चेक वितरित किए गए। लाभांवित हितग्राहियों में नितेश पाटीदार, शांतिलाल मकवाना, राजकुमार, गीताबाई, दीपक, बाबूलाल, ओंकारलाल, नानूराम शामिल है

ग्राम लदुना में पटवारी कार्यालय तथा उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत विधायक श्री हरदीप सिंह डंग व कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने ग्राम लदुना में पटवारी कार्यालय तथा उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। पटवारी कार्यालय में किसानो की सुविधा के लिए क्यूआर कोड स्थापित करने के निर्देश दिए। दुकान का निरीक्षण करते हुए खाद बीज की जानकारी प्राप्त की गई। ग्रामीणों की शिकायत पर दामाखेड़ी रोड़ मरम्मत के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ग्रामीणों की मांग पर खेल मैदान के लिए प्रस्ताव तैयार करने की निर्देश हरदीप सिंह डंग ने सरपंच को दिए।

निरन्‍तर पेज 3 पर

//3//

गोपालपुरा आंगनवाड़ी का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा की आंगनवाड़ी का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान विधायक श्री हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने छोटे-छोटे बच्चों को स्नेह दुलार दिया, बच्चों की शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जायजा लिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से जानकारी प्राप्त की गई, ग्रामीणों से भी चर्चा की, आदर्श आंगनवाड़ी बनाने के निर्देश दिए गए।

सीतामऊ क्षेत्र के उद्यानिकी ग्राम गोपालपुरा में हाईटेक किसान प्रहलाद पाटीदार द्वारा की जा रही अमरूद की खेती का निरीक्षण किया गया। किसान द्वारा लगभग 100 बीघा में अमरूद की खेती की जा रही है। जिसका उन्हें अच्छा मार्केट रेट मिल रहा है। इस ग्राम को नेशनल हॉर्टिकल्चर मिशन के अंतर्गत आदर्श उद्यानिकी ग्राम के रूप में गोद लिए जाने हेतु कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम तितरोद में आयुष्मान आरोग्य संस्था में पहुंचकर विधायक श्री हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने गर्भवती महिलाओं की जानकारी प्राप्त की, उनके टीकाकरण के बारे में पूछा गया, अनमोल एप के संबंध में जानकारी प्राप्त की, बीपी शुगर के कितने रोगी है तथा अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई, निर्देश दिए कि स्कैनिंग की जाए।

मामटखेड़ा ग्राम पंचायत भवन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम मामटखेड़ा ग्राम पंचायत भवन में विधायक श्री हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं सुनी गई। कई समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश मौके पर ही दिए गए।

सीतामऊ उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण

विधायक श्री हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा सीतामऊ उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण भी किया गया, विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर शैक्षणिक स्थिति का जायजा लिया, विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया, शिक्षकों से शैक्षणिक जानकारी प्राप्त की, विद्यार्थियों से चर्चा कर शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में अवगत हुए। फोटो संलग्‍न

जिला जनसम्‍पर्क कार्यालय मंदसौर

समाचार

एच.आई.वी./एड्स की रोकथाम के प्रचार प्रसार के संबंध में सघन जागरूकता अभियान को लेकर जिला स्‍तरीय बैठक संपन्‍न

मंदसौर 14 अगस्‍त 2026 / एच.आई.वी./एड्स की रोकथाम हेतु प्रचार प्रसार के संबंध में सघन जागरूकता अभियान को लेकर जिला स्‍तरीय बैठक कलेक्‍टर श्री दिव्यांक सिंह की अध्‍यक्षता में आयोजित हुई। यह अभियान 12 अगस्‍त से 12 अक्‍टूबर 2026 तक चलेगा। एच.आई.वी./एड्स की रोकथाम हेतु जिले में प्रचार प्रसार की अलग अलग गतिविधियॉ आयोजित होगी। जिसमें ग्रामीण स्‍तर पर, व्‍ही.एच.एन.डी., स्‍कुल, कालेज एवं स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं के माध्‍यम से जन सामान्‍य तक एच.आई.वी./एड्स की जानकारी दी जावेगी।

बैठक में सभी को निर्देशित किया गया कि उपरोक्‍त अभियान में की जाने वाली गतिविधियॉ समय पर आयोजित हो। बैठक के दौरान कलेक्‍टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा क्‍युआर कोड का विमोचन किया। उक्‍त कोड को स्‍कैन कर एच.आई.वी./ एड्स के सम्‍बंध में प्रश्‍नों का जवाब देकर एच.आई.वी. के लिए जोखिम है या नहीं के विषय में जाना जा सकता है। यदि किसी व्‍यक्ति को अपनी एच.आई.वी. की जॉच कराना है तो नजदीक के जॉच केन्‍द्र के विषय में भी बताया जाता है। बैठक में स्‍वास्‍थ्‍य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। फोटो संलग्‍न

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दीं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

मंदसौर 14 अगस्‍त 2026 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले अनेक सेनानियों और राष्ट्र प्रेमियों का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर ऐसे सभी बलिदानियों का स्मरण करते हुए राष्ट्र उन्हें आदरांजलि अर्पित कर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए विशेष त्यौहार भी है, जो हमें आत्म-चिंतन, भविष्य की रूप-रेखा एवं प्रदेश के विकास में अपने योगदान को सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को अनेक सौगातें मिली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि विकास का कारवां जन सहयोग से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

 

जिला जनसम्‍पर्क कार्यालय मंदसौर

समाचार

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने प्रदेशवासियों दी स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं एंव बधाई

मंदसौर 14 अगस्‍त 2026 / उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन हमें हमारे महान वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विज़न को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि आर्थिक सुदृढ़ीकरण, वित्तीय अनुशासन और पारदर्शी व्यवस्था के जरिए मध्यप्रदेश तेजी से विकास के नए आयाम छू रहा है। हमारा लक्ष्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और राज्य को देश के सबसे समृद्ध राज्यों में शामिल करना है।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने प्रदेश के नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा, ज्ञान और कौशल का उपयोग आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और सशक्त भारत के निर्माण में करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का एक प्रयास ही देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काफी होगा।

 

जिला जनसम्‍पर्क कार्यालय मंदसौर

समाचार

विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस निकाला गया

वक्ताओं ने विभाजन पर विचार व्यक्त किये

मंदसौर 14 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस के तारतम्‍य में शासन के निर्देशानुसार मंदसौर में विभाजन विभीषिका दिवस पर शुक्रवार को नक्षत्र गार्डन से कलेक्टर कार्यालय तक मौन जुलूस निकाला गया। जिसमें शासकीय अधिकारी कर्मचारी तथा नागरिक सम्मिलित हुए कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में विभाजन विभीषिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर दो मिनिट का मौन रखा गया।

कार्यक्रम में देश विभाजन की विभीषिका पर वक्ताओं द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा विभाजन विभीषिका दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया विभाजन विभीषिका दिवस उन बातों व्यक्तियों को याद करने के लिए है जो विभाजन के दौरान भारत आए उनके दर्द को समझने महसूस करने और साझा करने के लिए यह विभाजन विभीषिका दिवस मना रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी विभाजन विभीषिका पर अपने विचार व्यक्त किये अंत में 2 मिनट का मौन धारण किया गया कार्यक्रम में एसडीएम श्री शुभम पाटीदार सहित जिलाधिकारी कर्मचारी नागरिक गण व पत्रकार उपस्थित रहे। फोटो संलग्‍न

 

 

 

 

 

 

जिला जनसम्‍पर्क कार्यालय मंदसौर

समाचार

एनसीसी कैडेट्स के नारों से गूंजा मंदसौर, शहरवासियों ने भी दिखाया देशभक्ति का जोश

भव्य तिरंगा साइकिल रैली आयोजित

मंदसौर। 14 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 5 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी, मंदसौर द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में मंदसौर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से लगभग 150 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति, एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

रैली का शुभारंभ पशुपतिनाथ गेट, चंद्रपुरा स्थित 5 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी कार्यालय से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी एवं भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन अरुण दीक्षित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार श्री घनश्याम बटवाल ने की। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा साइकिल रैली को रवाना किया।

इस अवसर पर बटालियन कमान अधिकारी कर्नल सुनील लेकोरडे प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अक्षत बक्शी सहित एनसीसी के अधिकारी एवं आर्मी स्टाफ उपस्थित रहे। रैली में मेजर विजय सिंह पुरावत, कैप्टन जितेंद्र कनौजिया, लेफ्टिनेंट धीरज शुक्ला, केयरटेकर संजय शर्मा सहित समस्त आर्मी स्टाफ ने भी सहभागिता की।

रैली में सेंट थॉमस विद्यालय मंदसौर, लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल क्रमांक-2 सैनिक स्कूल मंदसौर, उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर तथा श्री दलोदा पब्लिक स्कूल, दलौदा के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कैडेट्स हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा देशभक्ति के नारों के साथ शहरवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करते हुए आगे बढ़े।

 

निरन्‍तर पेज 2 पर

//2//

जैसे-जैसे तिरंगा साइकिल रैली मंदसौर शहर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे शहरवासियों का उत्साह भी बढ़ता गया। सड़कों के किनारे खड़े लोगों ने तिरंगे लहराकर और “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया।

रैली में शामिल कैडेट्स के जोशीले नारों और हाथों में लहराते तिरंगे झंडे ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। मुख्य चौराहों पर शहरवासियों ने तिरंगे के साथ सेल्फी एवं फोटो लेकर इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में भी रैली को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला तिरंगे की शान में जयघोष करते हुए नागरिकों ने एनसीसी कैडेट्स के साथ कदम से कदम मिलाया।

कैडेट्स की एकता, अनुशासन और देशभक्ति से ओतप्रोत नारों का असर ऐसा रहा कि सभी आमजन राष्ट्रभक्ति के इस उत्सव का हिस्सा बन गए। पूरे मार्ग में लोग तिरंगा लहराते नजर आए युवाओं और बच्चों ने कैडेट्स के साथ “भारत माता की जय” के नारे लगाए। मंदसौर शहर में रैली के दौरान देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

तिरंगा साइकिल रैली पशुपतिनाथ गेट, चंद्रपुरा से प्रारंभ होकर जिला पुलिस लाइन, यातायात थाना, उधम सिंह चौराहा, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, भारत माता चौराहा, घंटाघर, मंडी गेट, वीर सावरकर पुलिया एवं पशुपतिनाथ मंदिर होते हुए पुनः चंद्रपुरा स्थित 5 मध्य प्रदेश बटालियन एनसीसी कार्यालय पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।

तिरंगे से सजी साइकिलों और अनुशासित कतार में आगे बढ़ते कैडेट्स ने पूरे शहर में “हर घर तिरंगा” और राष्ट्र के प्रति सम्मान का संदेश पहुंचाया।

फोटो संलग्‍न

 

 

 

जिला जनसम्‍पर्क कार्यालय मंदसौर

समाचार

जिले में स्‍वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे

मंदसौर 14 अगस्त 2026 / जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परांगत गरिमा उमंग और हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह में ध्‍वजारोहण कर परेड की सलामी लेगें। जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं मे प्रातः 8 बजें तक ध्वजारोहण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर आयोजित भव्य परेड की सलामी लेगें। इस मौके पर प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्वतंत्रता दिवस संदेश दिया जावेगा। जिसका भोपाल से एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण जिला स्तरीय समारोह में किया जावेगा। परेड में पुलिस बल पुरुष, जिला महिला पुलिस बल की प्लाटून, शौर्य दल एनसीसी, स्काउट गाईड दल की प्लाटून एवं जिला पुलिस के बैण्ड की टुकडी भी शामिल होगी।

स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न् विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व्दारा रंगारंग देशभक्ति‍पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जावेगी। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, खिलाडियों, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जावेगा। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों और शहीदों के परिजनों को भी शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

 

 

जिला जनसम्‍पर्क कार्यालय मंदसौर

समाचार

जिला मुख्यालय मुख्य समारोह में उप मुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा करेंगे ध्वजारोहण

मंदसौर 14 अगस्‍त 2026 / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर ध्वजारोहण करेंगे परेड की सलामी लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 अगस्त को उप मुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा प्रात: 8:45 बजे सर्किट हाउस से राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय क्रीड़ा परिसर मुख्य समारोह स्थल के लिए प्रस्‍थान करेंगे,प्रात: 9:00 बजे श्री देवड़ा ध्‍वजारोहण करेंगे।

स्वतंत्रतादिवस मुख्य समारोह संपन्न होने के पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे।

कलेक्टर एवं पुलिस अधिक्षक ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

मंदसौर 14 अगस्‍त 2026 / कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना ने जिले के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना ने इस अवसर पर कहा है कि स्‍वतंत्रता दिवस पर हमें सर्वप्रथम उन जाबाज सैनानियों को स्‍मरण करना चाहिए। जिनके त्‍याग, तपस्‍या और बलिदान के कारण हमारे देश को स्वतंत्रता मिली है। हमें प्रजातांत्रिक मूल्‍यों में वृद्धि लाने के लिए सदैव त्‍याग और उत्‍सर्ग के लिए तत्‍पर रहना चाहिए। सभी जिले वासियों को स्‍वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}