मंदसौर जिलासीतामऊ

मुख्यमंत्री जन विश्वास के अंतर्गत मामटखेड़ा में अटल पंचायत भवन में शिवर का आयोजन हुआ जिसमें अधिकारियों ने समस्याओं का किया निराकरण

मुख्यमंत्री जन विश्वास के अंतर्गत मामटखेड़ा में अटल पंचायत भवन में शिवर का आयोजन हुआ जिसमें अधिकारियों ने समस्याओं का किया निराकरण

तितरोद। सीतामऊ तहसील क्षेत्र में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर दिव्यांक सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारीगण साथ में थे इस अभियान में ग्राम पंचायत मामटखेड़ा में आमजन की शिकायत और समस्याओं का यथा संभव त्वरित निराकरण के लिए नवीन पंचायत अटल भवन में आयोजित बैठक की गई जहां पर आमजन की समस्या एवं शिकायतो का निराकरण किया गया समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को मौके पर ही निराकरण हेतु समय सीमा निश्चित की गई उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत मामटखेड़ा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत लगा शिविर में विधायक हरदीप सिंह डंग मंडल अध्यक्ष धनसुख पाटीदार अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग तहसीलदार मोहित सिनम नायब तहसीलदार पंकज गंगवाल जनपद पंचायत सीईओ धर्मेंद्र यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद थे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं का पात्र हितग्राहियों एवं जन समस्याओं का निराकरण समय सीमा में हो सके आयोजन के बाद कलेक्टर श्री सिंह ने नवीन पंचायत अटल सुशासन भवन में विधायक हरदीपसिंह सरपंच ओमप्रकाश सुरावत सहित ने पंचायत भवन में पौध रोपण किया गया इस दौरान अधिकारियों ने नवनिर्मित पंचायत भवन की सुंदर व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की जमकर तारीफ की अभियान के तहत आयोजित इस चर्चा में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}