मल्हारगढ़मंदसौर जिला

पिपलियामंडी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सेवानिवृत्त सैनिकों का हुआ सम्मान

पिपलियामंडी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सेवानिवृत्त सैनिकों का हुआ सम्मान

पिपलियामंडी।हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को पिपलियामंडी नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत टीलाखेड़ा बालाजी मंदिर से हुई, जहां से जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा शुरू की। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौराहे पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा और लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान देश की सेवा कर चुके सेवानिवृत्त सैनिकों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं, नगर परिषद की ओर से सेवानिवृत्त सैनिकों को नीम के पौधे भी भेंट किए गए।तिरंगा यात्रा में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, भाजपा जिला महामंत्री शिवराज सिंह घटावदा, मंडल प्रभारी राजेश पालीवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सुनील देवरिया, वरिष्ठ नेता मनुदेव आर्य, सुधीर जैन सहित समस्त पार्षदगण, सभापति, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, मंडी व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी स्कुली बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सुनील देवरिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो महामंत्री अंकित ‘चिंटू’ शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}