मल्हारगढ़मंदसौर जिला
नारायणगढ़ पुलिस ने 44 किलो डोडाचूरा किया जब्त

नारायणगढ़ पुलिस ने 44 किलो डोडाचूरा किया जब्त
मंदसौर की नारायणगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए खेजड़ी फंटा-ईरली रोड से एक स्विफ्ट कार में परिवहन किया जा रहा 44 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त किया। मामले में राजस्थान निवासी रविन्द्र पिता भागीरथ बेडा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने डोडाचूरा जितेन्द्र सिंह उर्फ लाल सिंह निवासी भांगी पिपलिया से लाना बताया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है। पुलिस ने डोडाचूरा के साथ स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन एवं एक एयरटेल डोंगल सहित कुल मश्रुका जब्त किया है।



