मंदसौर पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गो से निकली तिरंगा वाहन रैली

मंदसौर पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गो से निकली तिरंगा वाहन रैली
, मंदसौर।हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंदसौर पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के 01 दिवस पूर्व शहर के मुख्य मार्गो से निकली तिरंगा वाहन रैली, वाहन रैली जिला पुलिस लाइन मंदसौर से प्रारंभ होकर कंट्रोल रूम पर हुई समाप्त।14.08.26 को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना के निर्देशन में मंदसौर पुलिस द्वारा तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। तिरंगा वाहन रैली जिला पुलिस लाइन मंदसौर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो चौराहों से होते हुए जिला पुलिस कंट्रोल रूम मंदसौर पर समाप्त हुई। रैली पुलिस लाइन से होते हुए, शहीद उधम सिंह चौराहा, गांधी चौराहा, भारत माता चौराहा, घंटाघर, मंडी गेट, प्रतापगढ़ पुलिया, नयापुरा, महाराणा प्रताप बस स्टैंड होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई। रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी एस बघेल, सीएसपी जितेंद्र भास्कर, रक्षित निरीक्षक श्री दिनेश बेन,थाना प्रभारी यातायत मनोज सोलंकी, थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह, थाना प्रभारी वाय डी नगर शिवांशु मालवीय, थाना प्रभारी नई आबादी कुलदीप सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



