आज 14 अगस्त 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪔🕉️🪔🪔🪔🪔⚜️
🙏🏻श्री गणेशाय नमः 🙏🏻🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻
आज 14 अगस्त 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 14 अगस्त 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग
विक्रमी संवत् -2083
शक संवत -1948 पराभव
मास -श्रावण
अयन-दक्षिणायन
पक्ष– शुक्ल पक्ष
वार- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
तिथि- द्वितीया तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर सायं 6:47 बजे तक इसके बाद तृतीया तिथि प्रारंभ होगी।
उदया तिथि के अनुसार 14 अगस्त को श्रावण शुक्ल द्वितीया मानी जाएगी।
नक्षत्र-
14 अगस्त के सूर्योदय से पहले मघा समाप्त होकर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र: पूरे दिन समाप्ति: 15 अगस्त प्रातः 3:42 बजे इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ होगा।
प्रथम करण बालव 07:41 तक
द्वितीय करण कौलव: प्रातः 7:41 बजे से सायं 6:47 बजे तक
इसके बाद तैतिल करण।
योग -परिघा 09:24 तक
शुक्रवार को हर्षण योग नहीं रहेगा, बल्कि सुबह 9:27 से 9:31 बजे तक परिघ योग और उसके बाद शिव योग रहेगा.
चंद्रोदय और सूर्योदय का समय-
सूर्योदय का समय- 05:51
सूर्यास्त का समय- 18:53
चन्द्रोदय- 07:14
चन्द्रास्त- 20:01
चंद्रमा -सिंह राशि में
सूर्य- कर्क राशि में
दिशाशूल – पश्चिम
ग्रह गोचर– चंद्रमा सिंह राशि (पूर्वा फाल्गुनी/मघा नक्षत्र) में ,सूर्य और बुध कर्क राशि में, मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, शुक्र कन्या राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:03 – 4:47 बजे
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:57 बजे तक रहेगा.
अमृत काल रात 9:56 से 11:28 बजे तक रहेगा.
विजय मुहूर्त: लगभग 2:38 – 3:30 बजे
गोधूलि मुहूर्त: सूर्यास्त सायं लगभग 6:34 – 6:55 बजे
अमृत काल: रात्रि लगभग 9:34 – 11:06 बजे
अशुभ समय
राहुकाल सुबह 10:55 बजे से दोपहर 12:31 बजे
गुलिक काल सुबह 7:42 से 9:19 बजे तक
यमगंड काल दोपहर 3:44 से शाम 5:20 बजे तक
दिन का चौघड़िया
चर: 05:50 – 07:28
लाभ: 07:28 – 09:05
अमृत: 09:05 – 10:43
काल: 10:43 – 12:21
शुभ: 12:21 – 13:59
रोग: 13:59 – 15:36
उद्वेग:15:36 – 17:14
चर:17:14 – 18:52
रात्रि का चौघड़िया
रोग: 18:52 – 20:14
काल: 20:14 – 21:37
लाभ : 21:37 – 22:59
उद्वेग: 22:59 – 00:21, 15 अगस्त
शुभ: 00:21 – 01:43, 15 अगस्त
अमृत: 01:43 – 03:06, 15 अगस्त
चर: 03:06 – 04:28, 15 अगस्त
रोग: 04:28 – 05:50, 15 अगस्त
व्रत त्यौहार-
सिंजारा (सिंधारा दूज): हरियाली तीज से एक दिन पूर्व मनाया जाने वाला यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष होता है। आज माता पार्वती और शिव जी की पूजा से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
आज माता लक्ष्मी और भगवान शिव का स्मरण करें। संध्या में घी का दीपक जलाएं।चन्द्र दर्शन के बाद चन्द्रमा को जल अर्पित करें। “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप करें।
आज 14 अगस्त 2026 शुक्रवार का राशिफल
मेष राशि-
कल की भारी मानसिक भावनाओं से आज राहत मिलेगी। घर-परिवार के मामलों में मिलेगी खुशखबरी, संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में मन हल्का और सक्रिय महसूस होगा, चंद्रदेव अब केतु से दूर जा रहे हैं तो कल जैसी उदासी की कोई वजह नहीं रहेगी। घर-परिवार से जुड़े मामलों में आज खुशखबरी मिलने वाली है, गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म हो चुकी है, उनका शुभ फल अब खुलकर सामने आएगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं या उनकी चर्चा होगी। हालांकि बुधदेव आज अस्त हो चुके हैं, इसलिए बातचीत या दस्तावेजी काम में स्पष्टता की कमी महसूस हो सकती है, कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में मत लीजिए। भाई-बहन से बातचीत में मंगलदेव की वजह से तीखापन आ सकता है, बहस से बचिए। शुक्रदेव के नीच की स्थिति में होने के कारण आत्म-आलोचना से बचिए।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 06
वृषभ राशि-
चंद्रदेव केतुदेव से दूर जाने की वजह से घर-परिवार में मन हल्का और सक्रिय महसूस होगा। आर्थिक फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, भाई-बहन से बातचीत में आज गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म होने से शुभ फल खुलकर मिलेगा, यह राहत की बात है। हालांकि, बुधदेव अस्त हो चुके हैं, इसलिए बातचीत में जल्दबाजी से बचिए, कोई बड़ी बात बिना सोचे मत कह दीजिए। धन के मामलों में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में हैं, आर्थिक फैसला जल्दबाजी में मत लीजिए। संतान या प्रेम प्रसंग में शुक्रदेव की वजह से खुद को कोसने से बचिए। आप सभी को न तो खुश कर सकते हैं और न सभी के सब कुछ कर सकते हैं। लिहाजा, परिस्थितियों को देखते हुए, जो आपके हाथ में नहीं है, उसके लिए अपने को दोषी न मानें। दोस्तों का साथ मिलेगा, बातों में सुकून महसूस होगा। सेहत के लिए आराम जरूरी है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 10
मिथुन राशि-
कल की भारीपन से आज राहत मिलेगी, भाई बहन से बातचीत में मन हल्का महसूस होगा। धन और परिवार से जुड़े मामलों में गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म होने से शुभ फल अब खुलकर मिलेगा, यह अच्छी खबर है। हालांकि आर्थिक बातचीत या कागजी काम में जल्दबाजी से बचिए, वक्त लेकर आगे बढ़िए। आपके व्यक्तित्व में तेज धार दिखेगी, ऊर्जा का वेग संभालने की जरूरत है। बहस करने या जल्दबाजी से बचना जरूरी है। प्रेम में संयम जरूरी है। सेहत में हल्की बेचैनी संभव है। शुक्रदेव की स्थिति के कारण घर में आप खुद को साबित करने या दिखावा करने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग: सुनहरा पीला | शुभ अंक: 03
कर्क राशि-
आज आपकी राशि में गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म हो चुकी है, आज खर्च बढ़ने की आशंका है, उनका शुभ फल अब खुलकर सामने आएगा, यह बड़ी राहत की बात है। आपके व्यक्तित्व में चमक रहेगी। कोई शुभ काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। हालांकि, बुधदेव आज अस्त हो गए हैं, इसलिए बातचीत या निर्णय क्षमता में हल्की कमी महसूस हो सकती है, महत्वपूर्ण बातचीत करने के दौरान सावधानी बरतें। धन के मामलों में चंद्रदेव के केतुदेव से दूर जाने से आज मन हल्का और सक्रिय रहेगा। खर्च बढ़ने की आशंका है। एकांत में रहने का मन कर सकता है। भाई बहन से जुड़े विषयों में शुक्रदेव के कारण लग्जरी में खर्च हो सकता है या उनके सात छोटी यात्रा में जा सकते हैं।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 01
सिंह राशि-
चंद्रदेव अब केतुदेव से दूर जा रहे हैं, जिससे सक्रियता और सामान्य उत्साह लौटेगा। मन को राहत महसूस होगी और उदासी दूर होगी। दोस्तों से जुड़े मामलों में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी से बचिए। आर्थिक मामलो में सतर्कता बरतें। एकांत में गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म होने से शुभ फल खुलकर मिलेगा। हालांकि, बुधदेव अस्त होने से बातचीत में सतर्क रहिए, वक्त लीजिए। छिपे मामलों में सावधानी बरतिए, राज की बात राज ही रहने दीजिए। भाग्य का साथ मिलेगा। ध्यान या पूजा पाठ से मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक:09
कन्या राशि-
आज करियर के मोर्चे पर मंगलदेव की सक्रियता की वजह से तेजी रहेगी पर जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला मत लीजिए। दोस्तों और सामाजिक दायरे में गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म होने से शुभ फल खुलकर मिलेगा, इच्छा पूरी होने के आसार बढ़ेंगे। हालांकि, बुधदेव अस्त होने से बातचीत में सतर्क रहिए, जल्दबाजी में कुछ मत कह दीजिए। चंद्रदेव के केतुदेव से दूर जाने से आज मन हल्का रहेगा। खुद की छवि को लेकर शुक्रदेव की नीच स्थिति के कारण मन में शक उठ सकता है। जीवनसाथी के साथ जीवन से जुड़े गंभीर विषय पर चर्चा होगी। पैसों के मामले में सतर्क रहिए।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 04
तुला राशि-
आज करियर और सम्मान से जुड़े मामलों में गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म हो चुकी है, शुभ फल अब खुलकर सामने आएगा, यह बड़ी राहत की बात है, तरक्की के संकेत हैं। हालांकि बुधदेव आज अस्त हो गए हैं, इसलिए महत्वपूर्ण बातचीत या दस्तावेज जल्दबाजी में मत निपटाइए, वक्त लीजिए। भाग्य और धार्मिक कामों में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी में कोई कदम मत उठाइए। दोस्तों से जुड़े मामलों में आज मन हल्का रहेगा, चंद्रदेव केतुदेव से दूर जा रहे हैं, सुकून महसूस होगा। शुक्रदेव की नीच स्थिति की वजह से अकेलापन जैसी भावना आ सकती है, इसे ज्यादा तूल मत दीजिए। सेहत में सावधानी बरतिए, दिनचर्या बिगड़ने मत दीजिए। सावधानी बस इतनी, आज करियर से जुड़ी कोई जरूरी बातचीत जल्दबाजी में मत कीजिए, ध्यान से सोचकर आगे बढ़िए, हड़बड़ी से बचिए।शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 08
वृश्चिक राशि-
आपके लिए राहत की बात यह है कि भाग्य और धार्मिक कामों में लग रहा ब्रेक अब खत्म हो गया है। दरअसल, गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म हो चुकी है, जिससे शुभ फल अब मिलने लगेंगे। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। हालांकि, बुधदेव आज अस्त हो गए हैं, इसलिए लाभ को लेकर थोड़ा संशय हो सकता है। बीमारियों से लड़ने की ताकत मंगलदेव देंगे। इसके बावजूद आपको थोड़ा संभलकर और सजग रहकर काम करना चाहिए ताकि चोट-चपेट न लगे। करियर के क्षेत्र में आज मन हल्का रहेगा। शुक्रदेव की कृपा से दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे, धन लाभ भी हो सकता है। जीवनसाथी की बातों को धैर्य से सुनिए।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 02
धनु राशि-
किसी गुप्त या छिपे विषय को लेकर गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म हो चुकी है, शुभ फल अब खुलकर मिलेगा, यह राहत की बात है। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। शेयर मार्केट से लाभ मिल सकता है। हालांकि, बुधदेव के अस्त होने की वजह से जरूरी दस्तावेज को अच्छी तरह से पढ़कर ही आगे बढ़ाएं। चंद्रदेव के केतुदेव से दूर जाने की वजह से आज मन हल्का रहेगा। जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मन-मुटाव न करें, वर्ना बात बिगड़ सकती है। करियर में शुक्रदेव की स्थिति के कारण सतर्कता जरूरी है। घर-परिवार का माहौल स्थिर रहेगा, कोई तनाव नहीं। पैसों के मामले में सावधानी बरतिए।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 11
मकर राशि-
आज जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ गुरुदेव की अस्त अवस्था खत्म हो चुकी है, शुभ फल अब खुलकर सामने आएगा, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी, आपसी समझ भी बढ़ेगी। सेहत और रोजमर्रा के कामकाज में मंगलदेव की स्थिति के चलते जल्दबाजी से चोट-चपेट लगने का खतरा हो सकता है। लिहाजा, संभलकर काम कीजिए। गुप्त मामलों में आज मन लगा रहेगा। कोई रिसर्च कर सकते हैं या सस्पेंस वाली बातें या फिल्म देख सकते हैं। भाग्य के मामलों में शुक्रदेव की स्थिति के कारण पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है। पैसों को खर्च करने के मामले में सावधानी बरतिए, हिसाब-किताब पर नजर रखिए।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 05
कुंभ राशि-
आज सेहत के मामले में कोई नई अच्छी आदत जोड़ सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। दिनचर्या में शामिल अच्छी आदतों की वजह से आपको शारीरिक लाभ दिखेगा। आपके काम करने के तरीके की तारीफ हो सकती है। हालांकि, बुधदेव आज अस्त हो गए हैं, इसलिए त्वचा संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। संतान के साथ किसी स्पोर्ट्स में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा, लेकिन अपनी वाणी पर कंट्रोल करना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सहजता लौटेगी। गुप्त मामलों में शुक्रदेव की स्थिति के कारण सतर्क रहिए, अपने संबंधों को हल्के में न लें। करियर सामान्य तरीके से चलता रहेगा।
शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 07
मीन राशि-
आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है या उसके साथ समय बिताकर खुशी महसूस होगी। प्रेम संबंध में आपको सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ अच्छी बातचीत होने से मन खुश रहेगा। गाड़ी चलते वक्त सावधानी बरतें। रोड पर चलते हुए लोगों से विवाद करने से बचें। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा और मन हल्का रहेगा। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में शुक्रदेव की स्थिति के कारण सतर्क रहिए। करियर के क्षेत्र में आप काम करने के नए तरीके निकालेंगे। आज कोई जरूरी फैसला बिना सोचे मत लीजिए, थोड़ा वक्त लेकर आगे बढ़िए।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 12



