मंदसौरमध्यप्रदेश

भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत मंदसौर जिले का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न

भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत मंदसौर जिले का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न

मन्दसौर। भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत मंदसौर जिले के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में सैकड़ों किसान शामिल हुए। यह वर्ग थोक सब्जी मंडी परिसर में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में सर्वप्रथम कृषक देव भगवान बलराम, भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं ध्वज लगाकर प्रारंभ हुआ।
प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य (नीमच) श्री नीलेश पाटीदार, उज्जैन संभाग के संभाग उपाध्यक्ष श्री राधेश्याम धनगर एवं मंदसौर महिला जिला संयोजिका श्रीमती आशा कूंवर राठौड़ ने संगठन की रीति-नीति, आयाम, उत्सव, कार्यकर्ता के गुण, कार्यकर्ता निर्माण विचार, गो-पालन, गो-आधारित जैविक खेती तथा कृषि उपज का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिले आदि विषयों पर विचार व्यक्त किए।
द्वितीय दिवस उद्घाटन सत्र में कृषक देव भगवान बलराम एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वज लगाकर सत्र प्रारंभ हुआ। मंचासीन जिला महिला संयोजिका श्रीमती आशा कूंवर एवं जिला उपाध्यक्ष श्रीमती महेंद्र कूंवर देवड़ा ने आगामी 30 सितंबर को महिलाओं का दिल्ली में होने वाले अखिल भारतीय अधिवेशन में महिलाओं को ले जाने का लक्ष्य तय किया। द्वितीय सत्र में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं नीमच जिला प्रभारी श्री भंवर सिंह पंवार ने गांव समिति गठन, संगठनात्मक रचनात्मक रीति-नीति, आयाम, वृक्षारोपण एवं उद्यम कार्य के बारे में जानकारी साझा की। जिला मंत्री मोहन लाल लोहार ने सदस्यता को लेकर मंदसौर जिले का 51,000 का लक्ष्य लिया। उक्त जानकारी जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मुकेश चौधरी जाट ने दी।
इस अवसर पर मंदसौर तहसील महिला संयोजिका श्रीमती शकुंतला परमार, दलोदा तहसील महिला संयोजिका श्रीमती प्रीति वैष्णव, हरिओम वैष्णव, रामदयाल प्रजापत, ओमप्रकाश वैष्णव, दलोदा तहसील सदस्य, मंदसौर तहसील सदस्य ओमप्रकाश राठौड़, यशवंत पंवार, सीतामऊ तहसील सदस्य राधेश्याम पाटीदार को दायित्व सौंपा गया। बालेश्वर पाटीदार, घनश्याम व्यास, मुकेश प्रजापत, राजनगर कालूलाल धनगर, भंवर लाल, बालाराम चंद्रवंशी, मोहन लाल, पाल्यालाल मुहा आदि किसानों ने वर्ग में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}