विकासमंदसौर जिलासीतामऊ

विधायक डंग ने ग्राम पंचायत मामटखेड़ा के नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण

ग्रामीणों की मांग पर रेन बसेरा के लिए 2 लाख की घोषणा

तितरोद। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मामटखेड़ा में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंग ने नव निर्मित पंचायत भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच ओम प्रकाश सुरावत एवं पंचायत टीम ने पुष्प माला पहनाकर विधायक का स्वागत किया।

विधायक डंग ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत का भवन बनने से अब ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी और पंचायत का कामकाज व्यवस्थित रूप से होगा। ग्राम पंचायत सचिव व ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने रेन बसेरा के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की घोषणा भी की। कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, मंडल अध्यक्ष धनसुख पाटीदार, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, पूर्व सरपंच कम्मूलाल रेबारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश परमार, जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सालरिया सौदान सिंह, सरपंच खेताखेड़ा वदीचंद शर्मा, खेरखेड़ा योगेंद्र सिंह परिहार, लोगनी विजय राठौर, काचरिया महिपाल सिंह, सरपंच बापच्या विजेन्द्र सिंह राठौड़, धाराखेड़ी समरथ आंजना, कृष्णपाल सिंह, भगवती लाल सुरावत, राकेश प्रधान, चंदर सिंह, भेरूलाल रायका, सचिव नारायण चौधरी सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}