मंदसौर जिलासीतामऊ

वटेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार युद्ध स्तर पर जारी, समिति की मेहनत से शीघ्र लेगा भव्य स्वरूप

23 दानदाताओं का महा आरती के बाद दुपट्टा पहनाकर किया सम्मान, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

सीतामऊ। नगर के प्रसिद्ध श्री वटेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य तेज गति से प्रगति पर हैं। मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मेहनत और भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से यह मंदिर शीघ्र ही भव्य स्वरूप लेगा।

रविवार को मंदिर परिसर में महा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर निर्माण एवं जीर्णोद्धार में सहयोग करने वाले 23 दानदाताओं का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जीर्णोद्धार कार्य में नगर की धर्मप्रेमी जनता एवं दानदाताओं का अपार सहयोग मिल रहा है। समिति के पदाधिकारी दिन-रात मेहनत कर मंदिर को भव्य रूप देने में जुटे हैं। महादेव की कृपा से मंदिर का स्वरूप न केवल सुंदर होगा, बल्कि यह आस्था का एक बड़ा केंद्र भी बनेगा।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने महा आरती में भाग लेकर भगवान वटेश्वर महादेव का दर्शन लाभ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}