महाकाल मुक्तिधाम के विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक श्री डंग सांसद प्रतिनिधि अग्रवाल, सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य, बोले समिति ने मुक्तिधाम को स्वर्ग बना दिया

महाकाल मुक्तिधाम के विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक श्री डंग सांसद प्रतिनिधि अग्रवाल, सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य, बोले समिति ने मुक्तिधाम को स्वर्ग बना दिया

सीतामऊ। इतने लंबे समय से एक जुटता से मित्रवत व्यवहार में रहकर जो काम महाकाल मुक्तिधाम समिति कर रही है वह सराहनीय है। समिति के पदाधिकारियों ने पेड़ पौधों के साथ इतना स्वच्छ सुंदर जो कार्य कर दिखाया वह समाज सेवा में लगे सबके लिए प्रेरणादायक है। उक्त उद्बोधन क्षेत्रीय विधायक श्री हरदीप सिंह डंग ने महाकाल मुक्तिधाम में 09अगस्त रविवार को आयोजित विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किए।आपने बाबा काल भैरव जी के दर्शन कर मुक्ति धाम के सभी सदस्यों के लिए शुभ मंगल कामनाएं की।
जिला भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि गौरव अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से कोई भी कार्य करना और रचना बनाना तथा धरातल पर उतरना बहुत मुश्किल होता है।पर यह काम मुक्ति धाम ने धरातल पर उतार कर दिखाया है। पहले लोग डरते थे पर अब यहां पर आकर लोग आने के लिए उत्सुक होते हैं। यहां पर सब पेड़ काम के और पर्यावरण के लिए लगें हुए हैं। आज आने वाली पीढ़ी को फलदार पेड़ कि पता ही नहीं। समिति ने जो 500 फलदार पेड़ लगाए इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। पिपलिया मंडी में टचिग ग्राउंड नगर के मध्य है। जहां कचरे का ढेर लगता है। पर वहां ऐसा सुंदर बना दिया जहां लोग पिकनिक मनाने आते हैं।ऐसा ही सीतामऊ में महाकाल मुक्तिधाम को सुंदर बना दिया।यह बड़े ही नहीं छोटे बच्चे भी खेलने आते हैं। मैं एक साल पहले यहां आया तो मुझे मुक्ति धाम में आने कि कहा गया तो मुझे भी अलग लगा।पर जब यहां आया तो पौधारोपण करने का अवसर प्राप्त हुआ। और आज जो देखने को मिला उसमें बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला।यह कार्य एक दिन एक व्यक्ति से नहीं हो सकता।यह कार्य अच्छी सोच से टीम भावना के साथ कार्य करते से ही संभव है। महाकाल मुक्तिधाम समिति अध्यक्ष चौरड़िया और सभी को धन्यवाद।
वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र व्यास ने कहा कि एक समय था जब हम यहां आते तो अंतिम संस्कार करना बहुत मुश्किल होता था।समय का बदलाव आया और मुकेश चौरड़िया जैसे युवा कि कार्य करने वाली टीम ने इसको इतना सुंदर बना दिया।यह सब कार्य करने के लिए मन होना चाहिए। पुरी टीम को बहुत बहुत बधाई।
नपं पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर जामलिया ने कहा कि कोराना काल में एक छोटी सी संस्था आज वट वृक्ष बन चुकी है। किसी का पद प्राप्त कर लेना आसान है पर उस पर रह कर कार्य करना बहुत मुश्किल है।पर महाकाल मुक्तिधाम समिति में मुकेश चौरड़िया के नेतृत्व में समिति ने कार्य लक्ष्य को लेकर निरंतर हों रहा है। समिति द्वारा इमानदारी से सेवा भाव से कार्य से ही दान दाताओं का निरंतर सहयोग मिल रहा है।
श्री जामलिया ने कहा कि यह चारों ओर हरियाली देख रहे वो इस संस्था कि देन है।मै संस्था के सभी सदस्यों को धन्यवाद बधाई देता हूं।एक पेड़ लगाना बहुत पूण्य का काम है। वायुमंडल में निरंतर ब्लेक होल्ड बढ़ रहा है। इसको पेड़ लगाकर ही कम कर सकते हैं।
वरिष्ठ समाजसेवी कांग्रेस नेता दिनेश सेठिया ने कहा कि समाजसेवा के कोई भी कार्य करना बहुत कठिन है। और इतने लंबे समय तक समिति निरंतर सेवा भाव के साथ कार्य कर रही है।हम सबको समिति के साथ जो सेवा कर सकते हैं यथा शक्ति तन मन धन से सहयोग करना चाहिए। हमसे जब भी सहयोग कि आवश्यकता होगी सहयोग देंगे।
समाजसेवी डॉ अरविन्द जैन ने कहा कि हम सबको एक न एक दिन यहां जरुर आना है। कोई पहले तो कोई बाद में जाता है 24 लाख योनियों में जन्म लेकर मनुष्य बनकर आए यह जीवन बार बार नहीं मिलता है। कुछ ऐसा कर चले कि अपना नाम अमर हो जाए। श्री जैन ने कहा कि ऐसे भी लोग हैं कि समाजसेवा कम करते हैं और दिखावा ज्यादा करते हैं कुछ लोग तो दानदाताओं को मुख समझते हैं। उनका काम देखा जाए तो बहुत मुश्किल से दिखता है।पर हमको दिखावे वाले समाजसेवी नहीं कुछ करने कि ललक रखकर काम लक्ष्य को कर दिखाने वाले कि मदद खुल्ले मन से करना चाहिए। महाकाल मुक्तिधाम समिति का काम पूरी इमानदारी निष्ठा से किया जा रहा है जो दिख रहा है।

वरिष्ठ अशोक जैन (विवेकानंद ) ने कहा कि पहले यहां आने से डर लगता था चारों ओर झाड़ियों कांटे थे पर सेवा भाव ने ऐसा बदलाव किया कि अब यहां आने के लिए मन करता है।नगर के लोग यहा पर आने के तरसते हैं। और यहां आकर प्रकृति से जुड़कर खुल्ली शुद्ध हवा का आनंद लेते है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया ने कहा कि यह समिति ऐसा कार्य कर रही जो बहुत कम मिलता है। समिति ने जो कर दिखाया वृक्षारोपण कर ही नहीं पौधे का संरक्षण कर पेड़ बनाया भी है। एक कवि ने कहा देश हमें देता सब कुछ हम भी तो देना सीखें।
नपं उपाध्यक्ष सुमित रावत ने कहा कि जब पूरा देश घर के अंदर बैठे हुए थे उस कोराना काल से मुक्ति धाम में पूरी समिति तन-मन समर्पित होकर लगी। नपं ने शवदाह स्थल 24 लाख कि लागत से निर्मित किया मुकेश चौरड़िया कि वार्ड के साथ महाकाल मुक्तिधाम के विकास के लिए निरंतर मांग रहती है। समिति के सेवा सहयोग के लिए हम सदैव साथ है।

इस अवसर पर अतिथि गण मुख्य अतिथि विधायक श्री हरदीप सिंह डंग जिला भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि गौरव अग्रवाल, विशेष अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र व्यास, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश सेठिया, वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण सोनी काका, वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर जामलिया मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बामनिया, अतिथि नपं उपाध्यक्ष सुमित रावत जप सदस्य कन्हैयालाल राठौर, नपं सभापति विवेक सोनगरा विपणन संस्था प्रबंधक भूपेंद्र राजपुरोहित, समाजसेवी शब्बीर हुसैन बोहरा, दिपेश चौरड़िया मंदसौर,युवा मंडल रोहित सोनी, वरिष्ठ अशोक जैन विवेकानंद रमेश चंद्र बोराना, रमेश चंद्र सिसोदिया, घनश्याम राठौर, दिलीप आंजना प्रभुलाल राठौर अशोक घाटिया, दिपक टांकवाल दिपक घाटिया पर्वराव मराठा रोहित द्विवेदी नरेंद्र कच्छारा, गोरधनलाल राठौर, खुमानसिह राठौर पतलासी विवेक सोनगरा, आदित्य सेठिया राधेश्याम ग्वाला मुन्नालाल टेलर किरणमल चैनाल तथा तहसीलदार श्रीमती किरण परिहार, नायब तहसीलदार पंकज गंगवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की।

कार्यक्रम के पूर्व अतिथि गणों द्वारा काल भैरव जी भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया गया। तथा अतिथियों स्वागत स्वागत समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।
स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष मुकेश चौरड़िया, आप सभी का समिति कि और से स्वागत अभिनंदन है। मेरे साथ मैरी टीम के सभी सदस्यों का अपार प्रेम और सेवा के प्रति उत्साह है कभी कभी तो ऐसा लगता है कि हम एक ही परिवार के सदस्य थे पर भगवान ने हमारा जन्म अलग-अलग परिवार में दे दिया है। और इस जन्म में हम सब मिल कर लगातार 6-7 वर्षों मसे सेवा कार्य में लगे हुए हैं। दानदाताओं वरिष्ठ जनो का बहुत बहुत धन्यवाद जो हमें निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। समिति द्वारा गत वर्ष 251 पौधे लगाए गए थे वो पेड़ का रुप ले रहे हैं। और आज 251पेड़ का वृक्षारोपण किया जा रहा है।समिति द्वारा किए गए कार्यों का प्रगति प्रतिवेदन सचिव संजय चौहान द्वारा कार्यक्रम का संचालन नयन जैन ने किया एवं आभार महामंत्री लक्ष्मीनारायण मांदलिया ने व्यक्त किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम व्यवस्था जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष मनोज माली संरक्षक हेमंत जैन अंशुल कोठारी, सागरमल राठौर, प्रभुलाल राठौर राधेश्याम ग्वाला प्रदिप चौरड़िया आदित्य सेठिया द्वारा निभाई गई।



