मंदसौर जिलासीतामऊ

शिव महापुराण कथा के समापन से पहले कथा पंडाल पर आ बैठा वानर, श्रद्धालु बोले—‘मानो स्वयं हनुमान कथा सुनने आए हों

शिव महापुराण कथा के समापन से पहले कथा पंडाल पर आ बैठा वानर, श्रद्धालु बोले—‘मानो स्वयं हनुमान कथा सुनने आए हों

सीतामऊ। नगर में चल रही शिव महापुराण कथा के समापन से पूर्व एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कथा पंडाल के ऊपर एक वानर ध्वज के समीप आकर, ध्वज पकड़े काफी देर तक बैठा रहा। इस दौरान कथा सुनने पहुंचे लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो वे मंत्रमुग्ध हो गए।

श्रद्धालुओं के बीच इस दृश्य को लेकर तरह-तरह की धार्मिक भावनाएं और प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों का कहना था कि ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो भगवान शिव के अनन्य भक्त हनुमान स्वयं कथा श्रवण करने के लिए पंडाल में आए हों।

वानर के ध्वज के पास शांत भाव से बैठे रहने का दृश्य लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। देखते ही देखते फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। वीडियो पर लोग अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे आस्था से जुड़ा अद्भुत संयोग बता रहे हैं।

हालांकि इस दृश्य को लेकर हर व्यक्ति की अपनी आस्था और मान्यता हो सकती है, लेकिन कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए यह पल निश्चित रूप से भावुक और यादगार बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}