सुवासरामंदसौर जिला

आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर पूर्णतः बंद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज 

आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर पूर्णतः बंद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज 

सुवासरा-नगर मे विवाद की शुरुआत: तहसील रोड निर्माण रोकने और चक्काजाम के बाद भाजपा नेताओं की शिकायत पर 16 लोगों पर दर्ज हुआ था मामला।

धमकी का आरोप: मोहर्रम के दौरान मुस्लिम समाज को संबोधित करने के बादक्षआजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी पर भाजपा व हिंदू संगठन से जुड़े जनप्रतिनिधियों को उनके प्रतिष्ठान पर जाकर धमकाने का आरोप।

प्रशासनिक सुस्ती से नाराजगी: शिकायत के बाद भी तुरंत कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन बंद की दी गई थी मुनादी। पेट्रोल पंप चौराहे पर चक्काजाम के दौरान उपद्रव पर पुलिस ने भांजी लाठियां; शनिवार को भी बंद का आह्वान।

तहसील रोड पर बन रही सीसी रोड के निर्माण को रुकवाने के लिए मुस्लिम समाज और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी ने मुस्लिम समाज के साथ पुराना बस स्टैंड पर रोड जाम कर दिया था। इस बात से नाराज भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने प्रिंस सूर्यवंशी समेत 16 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया था।

पुराना बस स्टैंड पर मोहर्रम जुलूस के दौरान प्रिंस सूर्यवंशी ने ताजियों का स्वागत किया और मुस्लिम समाज को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता व निडर रहने की बात कही।

आरोप है कि इसके तुरंत बाद प्रिंस सूर्यवंशी ने उन नेताओं के प्रतिष्ठानों पर जाकर धमकाया और विवाद किया, जिन्होंने उनके खिलाफ थाने में आवेदन दिया था। इनमें मुख्य रूप से:सुनील मांदलिया (पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष) डॉ. बलराम परिहार (नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि) दिलीप कुमावत (सांसद प्रतिनिधि) घटना के बाद सांसद प्रतिनिधि के प्रतिष्ठान पर नगरवासी और भाजपा नेता एकत्र हुए। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बघेल ने मौके पर पहुंचकर आवेदन लिया। लेकिन एक घंटे तक कार्रवाई न होने पर भाजपा नेताओं व हिंदू संगठनों ने नगर बंद का ऐलान कर दिया।

शुक्रवार को सुबह से ही नगर पूर्णतः बंद रहा। हिन्दु संघठन और भाजपा नेता सभा चौक पर धरने पर बैठ गए। एस डी ओ पी दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बघेल और तहसीलदार सुनील पीडियार की समझाइश बेअसर रही।

दोपहर 2:30 बजे: कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप चौराहे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया, जिससे चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रदर्शन के दौरान निकलने की कोशिश कर रहे एक ट्रक का कांच फोड़े जाने पर पुलिस ने बल प्रयोग (लाठीचार्ज) कर भीड़ को तीतर-बितर किया। इस दौरान वहां से गुजर रहे स्कूल के बच्चे भी लाठी चार्ज की चपेट मे आ गये। जिससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

चक्काजाम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. विजय पाटीदार और भाजपा नेताओं ने थाने में प्रिंस सूर्यवंशी के खिलाफ आवेदन दिया। इसके बाद नेता चक्काजाम खुलवाने पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने प्रिंस की गिरफ्तारी और प्रकरण दर्ज तक प्रदर्शन समाप्त करने से इनकार कर दिया।

शाम 5:00 बजे प्रदर्शनकारी पुनः सभा चौक पहुंचे। शाम 7:00 बजे तक भी पुलिस द्वारा प्रिंस सूर्यवंशी की गिरफ्तारी या ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने शनिवार को भी नगर बंद रखने का आह्वान किया है। शुक्रवार को हुए नगर बंद के दौरान करोड़ एडिशनल एसपी सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति सीतामऊ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति शामगढ़ थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था ।

दिन भर चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस के खिलाफ भी प्रदर्शन कार्यों द्वारा नारेबाजी की गई नगर में इस बात की भी चर्चा जोरों पर है की की भाजपा शासन में भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों को कार्यवाही के लिए मशक्कत करना पड़ रही है।

पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थानीय विधायक हरदीप सिंह डंग को भी एक बार प्रदर्शनकरियों ने घेर लिया था लेकिन वे आश्वासन देकर वहां से चल दिए। दूसरी ओर आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी कि सोशल मीडिया पर प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी चलती रही।

इनका कहना-

अभी आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। जांच चल रही है शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।

          –  राजेंद्र सिंह बघेल, थाना प्रभारी सुवासरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}