विद्यालय कहीं और, किरायानामा कहीं और, सन ब्राइट स्कूल पर गंभीर आरोप, जांच शुरू

विद्यालय कहीं और, किरायानामा कहीं और, सन ब्राइट स्कूल पर गंभीर आरोप, जांच शुरू
रीवा। शहर के पड़रा स्थित विवादों में है। विद्यालय प्रबंधन पर शिक्षा विभाग के नियमों का उल्लंघन कर स्कूल संचालित करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है शिकायतकर्ता निर्जला दीक्षित के अनुसार, विद्यालय को केवल कक्षा 8 तक संचालन की मान्यता प्राप्त है, जबकि यहां कक्षा 10 तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
आरोप है कि 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों का नाम अन्य निजी विद्यालयों में दर्ज कराकर परीक्षा दिलाई जाती है। वहीं, स्कूल के साइन बोर्ड पर नर्सरी से 10वीं तक की कक्षाएं संचालित होने का उल्लेख किया गया है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मान्यता प्राप्त करने के लिए विभाग में जिस भवन का किरायानामा प्रस्तुत किया गया, विद्यालय वास्तव में उससे अलग स्थान पर संचालित हो रहा है। इसे शिक्षा विभाग को गुमराह करने का मामला बताया गया है। इसके अलावा विद्यालय में लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, खेल मैदान, स्वच्छ पेयजल, अग्निशमन यंत्र तथा बालक-बालिकाओं के लिए अलग शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं के अभाव का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही अभिभावकों पर महंगी किताबें खरीदने का दबाव बनाने और निजी वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को लाने-ले जाने की शिकायत भी की गई है।
प्रशासनिक कार्रवाई: मामले को लेकर सिविल लाइन थाना में पहले से प्रकरण दर्ज होने का भी उल्लेख किया गया है। फिलहाल डीईओ द्वारा गठित जांच समिति पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रीवा जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग हरकत में आया तथा कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए इसे सील कर दिया गया है व आगे की जांच जारी है


