मंदसौर जिलासीतामऊ

पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल , तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर राजस्व रिकॉर्ड किए जमा, नियमित कार्यों का बहिष्कार

पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल , तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर राजस्व रिकॉर्ड किए जमा, नियमित कार्यों का बहिष्कार

सीतामऊ। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सीतामऊ तहसील के समस्त पटवारियों ने सोमवार से अपनी पांच सूत्रीय मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के पहले दिन सभी पटवारी तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और तहसीलदार किरण गेहलोद को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सभी पटवारियों ने अपने-अपने राजस्व अभिलेख एवं शासकीय रिकॉर्ड तहसील कार्यालय में जमा कर नियमित राजस्व कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर दिया।

पटवारी संघ ने ज्ञापन में बताया कि मध्यप्रदेश पटवारी संघ, भोपाल के आह्वान पर लंबे समय से लंबित पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की जा रही है। इस संबंध में पूर्व में भी शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं होने के कारण चरणबद्ध आंदोलन के अंतिम चरण के रूप में 3 अगस्त से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू की गई है।

संघ का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक प्रदेशभर के पटवारी राजस्व संबंधी शासकीय कार्य नहीं करेंगे। इससे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फसल गिरदावरी, नक्शा सुधार, भू-अभिलेख संधारण सहित अन्य राजस्व सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आंदोलन के दौरान जिला पटवारी संघ अध्यक्ष अंतिमा भार्गव, सीतामऊ पटवारी संघ अध्यक्ष आशीष शांकला, राजाराम पांडे, शानू पोरवाल, साक्षी पोरवाल, कचरूलाल बरगत, विनोद बामनिया, ऋतुराज सोलंकी सहित तहसील के सभी पटवारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}