मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 04 अगस्त 2026 मंगलवार

/////////////////

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को जिले में शत प्रतिशत रूप से सफल बनाना है

अभियान के तहत प्रथम शिविर मल्‍हारगढ में 7 अगस्‍त को होगा

अधिकारी पूर्व तैयारी के साथ अभियान में सम्मिलित हो

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

मंदसौर 3 अगस्‍त 2026 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को शत प्रतिशत रूप से जिले में सफल रूप से आयोजित करना है। इसके लिए अधिकारी पूर्व तैयारी कर ले अपने क्षेत्र में पहले से निरीक्षण करते हुए लोगों की समस्याओं का निराकरण कर देवें उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने सोमवार को आयोजित समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन तथा जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है की मंदसौर जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत पहला शिविर आगामी 7 अगस्त को मल्हारगढ़ में आयोजित किया जाएगा। संपूर्ण अभियान की रूपरेखा को दर्शाते हुए बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में शिविर आयोजन से पूर्व ही भ्रमण करके समस्याओं का निराकरण करने में नागरिकों से चर्चा करें उनकी समस्याओं का निदान करें छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। शासन का महत्वाकांक्षी अभियान है, पूर्ण गंभीरता से कार्य किया जाएगा। समस्याओं का निदान शिविर के दौरान मौके पर ही करना है। बताया गया कि शिविर के पहले सत्र में अधिकारियों द्वारा स्थान पर निरीक्षण के अलावा संक्षिप्त समीक्षा जनसंवाद तथा औद्योगिक संवाद होगा। इसके पश्चात दूसरे सत्र में समस्याओं का निदान किया जाएगा परंतु शिविर आयोजन दिवस से पूर्व के दिनों में भी लगातार अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण करके समस्याएं निराकृत की जाएंगे नागरिकों की शिकायतों का निवारण होगा। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जन विश्वास अभियान की सफलता में सबसे महत्वपूर्ण घटक पूर्व से समस्याओं का निराकरण तथा फीडबैक है जितना अच्छा फीडबैक लेंगे उतना ही शिविर सफल रहेगा इसलिए अधिकारी नागरिकों से सतत संवाद करते रहें।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजन से जनप्रतिनिधियों को संबंधित क्षेत्र के एसडीएम तथा सीईओ जनपद पंचायत अवगत कराएंगे। अधिकारी शिविर का पूर्व प्रचार प्रसार भी करेंगे ताकि अधिक आम जन को शिविर की जानकारी मिल सके। अभियान की सफलता के लिए जिला स्तर से 6 दलों का गठन किया गया है। जिला अधिकारी अभियान दिवस पर प्रातः 8:30 बजे से क्षेत्र में पहुंच जाएंगे कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के अंतर्गत शिकायतों को भी जीरो पर लाने के निर्देश दिए ।

अभियान में उद्यम संवाद का समन्वय महाप्रबंधक उद्योग विभाग करेंगे इसके अलावा जन संवाद का समन्वय जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी करेंगे। आयोजन के लिए स्थल पर समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगर पालिका अधिकारी तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की रहेगी। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चालू वर्षाकाल में जल भराव पर नजर रखें पिछले वर्ष के अनुभव के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगर पालिकाएं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। कृषि विभाग को खाद बीज की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

=========

श्री पशुपतिनाथ लोक मंदिर में स्वच्छता हेतु विशेष पहल

मंदसौर 3 अगस्त 2026 / कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देश पर श्रावण माह में श्री पशुपतिनाथ लोक मंदिर में स्वच्छता हेतु विशेष पहल की जा रही है।

एसडीएम श्री पाटीदार ने बताया कि पशुपतिनाथ मंदिर व शिवना घाट पर स्वच्छता बनाए रखने हेतु श्रावण स्वच्छता दस्ते द्वारा प्रतिदिन मंदिर क्षेत्र में साफ सफाई की जा रही है, लोगों को स्वच्छता हेतु जागरूक किया जा रहा है।

==============

स्वतंत्रता दिवस आयोजन की सभी तैयारियां समय सीमा में पूर्ण करें

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने दिए निर्देश

मंदसौर 3 अगस्‍त 2026 / आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह की समस्त तैयारियां समय सीमा में पूर्ण की जाए। जिन अधिकारियों को दायित्व सोफे गए हैं वह गंभीरता से अपने दायित्व का अंजाम दे। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस आयोजन की तैयारी की समीक्षा बैठक में दिए। समीक्षा बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी ने अधिकारियों को सौंपे जाने वाले दायित्वों के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि आगामी 8 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह आयोजन की परेड का पूर्व अभ्यास प्रारंभ किया जाएगा। आगामी 13 अगस्त को कलेक्टर द्वारा पूर्व अभ्यास का निरीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर ने इस अवसर पर निर्देशित किया कि वर्षा के दृष्टिगत पूर्व सावधानियां रखते हुए तैयारी सुनिश्चित की जाए, वाटरप्रूफ टेंट लगाया जाएगा। मुख्य समारोह मंदसौर में राजीव गांधी क्रीडा परिसर में आयोजित होगा।

बैठक में कलेक्टर द्वारा स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह आयोजन के लिए मंच निर्माण, बेरीकेटिंग, मैदान समतलीकरण, बैठक व्यवस्था, कार्यक्रम संचालन, महत्वपूर्ण व्यक्तियों, पत्रकारों के लिए बैठक व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए।

=======

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत माह अगस्त में जिले में तीन स्थानों पर शिविर आयोजित होंगे

मंदसौर 3 अगस्‍त 2026 / मंदसौर कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देशन में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के सफल क्रियान्वयन की तैयारी की जा रही है। जारी महा अगस्त में जिले में तीन स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन्हें 7 अगस्त को मल्हारगढ़ 14 अगस्त को सीतामऊ तथा 21 अगस्त को गरोठ में शिविर आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत व्यापक पैमाने पर जन समस्याओं, जन शिकायतों का निवारण किया जाएगा। शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत मल्हारगढ़ में 7 अगस्त को आयोजित होने वाले शिविर के अंतर्गत आसपास के बरखेड़ापंथ, सूंठोद, काचरियानो, पहेड़ा, मोल्याखेड़ी, चंगेरी, ढिकनिया, मनासाखुर्द, बरखेड़ादेव, बोरखेड़ी, बाबुखेड़ा, खेरखेड़ा, काचरियाचंद्रावत, गुडभेली, पिपलियाविशनिया एवं संपूर्ण मल्हारगढ़ नगरीय क्षेत्र सम्मिलित रहेगा।

इसी प्रकार 14 अगस्‍त को सितामऊ में आयोजित होने वाले शिवीर के अंतर्गत तितरोद, सूरखेड़ा, खेड़ा, माऊखेड़ा, सेमलियारानी, महुवा, महूवी, गोपालपुरा, करण्डिया, खेजड़िया, बैलारा, ढिकनिया, मामटखेड़ा, दलावदा, लावरी, मुण्डला, मुवाला, रावटी, साखतली, लदूना, ढण्ढेड़ा, दीपाखेड़ा, राजनगर, सेदरामाता, धतुरिया, मानपुरा, खजूरीनाग, लसुड़िया, भारतपुरा, भगोर, सगोर, पोटलिया, मेरियाखेड़ी, साताखेड़ी, झांगरिया, नकेड़िया, पतलासीकला, सरगसेदरा एवं संपूर्ण सीतामऊ नगरीय क्षेत्र सम्मिलित रहेगा।

इसी प्रकार 21 अगस्‍त को गरोठ में आयोजित होने वाले शिविर के अंतर्गत बर्डियाअमरा, मेलखेड़ा, जमुनिया, भुण्डिया, बघुनिया, पण्डेरिया, साठखेड़ा, खजूरीरुण्डा, पनवाड़ी, रणायरा, नारियाबुजुर्ग, कुण्डलाखुर्द, गुराड़ियानरसिंह, सेमलीरूपा, रामखेड़ी, फूलखेड़ा, खजूरीदौड़ा, कुरलासी, पिपलियामिट्ठेशा, बरखेड़ीमिट्ठू, कुण्डालियाचरणदास, ढाकनी, बर्डियाईस्तमुरार, बामनी, बंजारी गरोठ, बरखेड़ालोया, बांसगोन, पिपलियाजत्ति, आक्याकुंवरपदा, आगर, बर्डियाऊँचा, बोरखेड़ीरेड़का, लसुड़िया, रलायती, देवरिया, ढाबलामोहन, उदल्याखेड़ी, भामखेड़ी, परासलीघाटा, मुण्डला, मोलाखेड़ीखुर्द, बालोदा, हतुनिया एवं संपूर्ण गरोठ नगरीय क्षेत्र सम्मिलित रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}