नीमचमध्यप्रदेश

विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने व्यापारी संघ मनासा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान


मनासा

विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने व्यापारी संघ मनासा के समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विधायक कार्यालय पर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।


इस अवसर पर व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विवेक समदानी, उपाध्यक्ष श्री दीपक शर्मा एवं श्री महेश राठौर, सचिव श्री संजय गांधी, सह सचिव श्री राहुल द्विवेदी, कोषाध्यक्ष श्री दामोदर झवर सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया गया।
विधायक श्री मारू ने कहा कि मनासा का व्यापारी वर्ग नगर की आर्थिक प्रगति की मजबूत आधारशिला है। व्यापारियों के हितों, उनके सम्मान तथा उनके प्रत्येक उचित कार्य में वे सदैव व्यापारी संघ के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सामूहिक प्रयासों से मनासा का व्यापार और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनेगा।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष तथा भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}