कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानो के लिये सामयिक सलाह जारी

कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानो के लिये सामयिक सलाह जारी
मन्दसौर कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानो के लिए सामयिक सलाह जारी कि गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा बताया गया कि संतरा में फल गिरने से रोकने के लिए 1.5 ग्राम जिबरेलिक एसिड, 100 ग्राम कार्बेण्डजीम 50 % डबल्यू जी एवं 1 किलो यूरिया को 100 लीटर पानी में गोल बनाकर के छिड़काव करें। अगर फल गिरना जारी रहे तो 15 दिन बाद छिड़काव दोहराएं।
पेड़ के तने पर बोडो पेस्ट का लेपन करें एवं पौधे पर बोडो मिश्रण एक प्रतिशत का छिड़काव 15 दिन के अंतराल पर करें ताकि फल पीले होकर के गिरने की समस्या कम रहे।
संतरा में फलों का आकार बढ़ाने के लिए 1.5 किलोग्राम 0: 52: 34 या 13: 0: 45 के साथ जिब्रेलिक एसिड 1.5 ग्राम को 100 लीटर पानी में गोल बनाकर के छिड़काव करें।
सोयाबीन की फसल में तना एवं जड़ सड़न रोग से बचने के लिए टैबूकोनाजोल 25.9% ईसी की 1 मिली मात्रा या पूर्व मिश्रित फफूनाशक टैबूकोनाजोल 10% + सल्फर 65% डब्ल्यूजी की 2.5 ग्राम मात्रा प्रति लीटर पानी में गोल बनाकर के छिड़काव करें।
चक्र भृंग एवं तना मक्खी के प्रकोप की निगरानी करते रहें यदि प्रकोप पाया जाय तो थाएक्लोप्रिड 21.7% एस सी की 750 ग्राम मात्रा या पूर्व मिश्रित कीटनाशक थाएमिथोक्साम 12.5% + लैम्ब्डा सायहेलोथ्रिन 9.5% जेडसी की 125 मिली लीटर मात्रा को 500 लीटर पानी में घोल बनाकर के प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें।
========


