
नशे से दूरी है हरियाली ज़रूरी ; आलोट में हुआ पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम
किशनगढ़ ताल
ठा शंभू सिंह तंवर
थाना आलोट क्षेत्र स्थित इंग्लिश इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ एवं पुलिस स्टाफ द्वारा पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी आलोट योगेश पाटीदार द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई।
नशे से दूरी — जीवन में हरियाली जरूरी।



