01 अगस्त से सीतामऊ में शिवमहापुराण कथा, भव्य बनाने को लेकर धर्मप्रेमीयों कि हुई बैठक, तैयारीयां जोरों पर

01 अगस्त से सीतामऊ में शिवमहापुराण कथा, भव्य बनाने को लेकर धर्मप्रेमीयों कि हुई बैठक, तैयारीयां जोरों पर
सीतामऊ। नगर में आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा को लेकर गुरुवार को पंथी जी की गोशाला में आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समिति से जुड़े सदस्यों, नगर के समाजसेवियों, पत्रकारगण एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बैठक के दौरान शिवमहापुराण कथा को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजन की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, प्रचार-प्रसार, सेवा कार्यों एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर उपस्थित जनों से सुझाव आमंत्रित किए गए। सभी ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे, जिन पर विचार-विमर्श कर आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां भी तय की गईं। समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।
नपं अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा कि सीतामऊ क्षेत्र में एकमात्र प्राचीन भगवान शिव और राम का स्थान रामेश्वरम धाम मंदिर यहां पर बना हुआ है। भगवान रामेश्वरम की कृपा नगर एवं क्षेत्र के वासियों पर बनी रहे। सभी स्वस्थ कुशल मंगल रहें। इसको लेकर भगवान शिव की आराधना का शभ अवसर 1 अगस्त से 7 अगस्त तक शिव महापुराण कथा के ज्ञानामत लाभ पूज्य गुरुदेव पंडित मिथलेश जी नागर के मुखारविंद से हमें प्राप्त होगा। जिसमें आप सभी पधार कर शिव बाबा कि भक्ति और आयोजन में सेवा सहभागिता कर आशिर्वाद प्राप्त करें।



