शामगढ़मंदसौर जिला

खजुरीपंथ के किसानों ने बीमा राशि नहीं मिलने और पटवारी को हटाने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

खजुरीपंथ के किसानों ने बीमा राशि नहीं मिलने और पटवारी को हटाने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

शामगढ़। तहसील के ग्राम खजुरी पंथ के किसानों नें हल्का पटवारी रामसिंह सिसोदिया को हटाने कि को लेकर गरोठ अनुविभागीय अधिकारी राहुल चौहान को ज्ञापन सौपा। किसानों नें बताया कि पटवारी के कार्य से किसान संतुष्ट नहीं है। बीमा राशि नहीं मिली है, साथ हल्का पटवारी रामसिंह सिसोदिया को हटाने को लेकर ज्ञापन दिया गया

ज्ञापन में कहा गया कि समस्त ग्रामवासी, ग्राम पंचायत खजूरी पंथ, आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि हमारे ग्राम में पदस्थ पटवारी द्वारा अपने शासकीय दायित्वों का उचित ढंग से निर्वहन नहीं किया जा रहा है। उनके कार्य करने के तरीके से ग्रामवासियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भूमि संबंधी कार्यों में अनावश्यक विलंब, आमजन के प्रति असहयोगात्मक व्यवहार तथा प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही के कारण ग्रामवासियों में भारी असंतोष व्याप्त है।आपसे विनम्र अनुरोध है कि उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित पटवारी को ग्राम पंचायत खजूरी पंथ से तत्काल हटाने एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।ताकि ग्रामवासियों को न्याय एवं प्रशासनिक सुविधा प्राप्त हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}