मंदसौरमंदसौर जिला

 कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी से चोरी गया मश्रुका बरामद

500 कवार्टर टिगरिया अभिनदंन नगर , मंदसौर में हुई चोरी के आरोपी को

 कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी से चोरी गया मश्रुका बरामद

पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री टी.एस. बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी निरी. पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा दिनांक 25 जुलाई 2026 की सुबह मे फरियादी के मकान, 500 कवार्टर टिगरिया अभिनंदन मंदसौर में हुई चोरी की घटना के आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 25-07-26 को फरियादी हर्ष पिता मुकेश धानक उम्र 21 वर्ष , 500 कवार्टर टिगरिया अभिनदंन नगर , मंदसौर के द्वारा थाना कोतवाली पर आकर रिपोर्ट किया की उसका घर जो की 500 कवार्टर टिगरिया अभिनंदन, मंदसौर में स्थित है। अज्ञात आरोपी फरियादी के घर में घुसकर 01. एप्पल कम्पनी का एयरबर्डस 02. पावर बैंक 03. एक चांदी की अंगुठी 04. एक चांदी का सिक्का व नगदी 800 रुपये, कुल कीमती 25800/- रुपये चोर कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओ में अपराध क्रमांक 481/2026 धारा 331(4),305(a) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया। अनुसंधान के दौरान घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया, जिसके आधार पर आरोपी की पतारसी मुखबीर तंत्र सक्रीय करके भी की गई ।मुखबीर तंत्र एवं तकनिकी जानकारी के आधार पर उक्त घटना के आरोपी को मुखबीर सूचना पर आरोपी जुबेर हुसेन पिता मो. हुसैन उम्र 27 साल निवासी 500 क्वार्टर टिगरिया अभिनंदन नगर मंदसोर के होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम भेजी जाकर आरोपी को अभिरक्षा मे लिया गया एवं वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुये आरोपी के कब्जे से चोरी गये 01. एप्पल कम्पनी का एयरबर्डस 02. पावर बैंक 03. एक चांदी की अंगुठी 04. एक चांदी का सिक्का व नगदी 800 रुपये, कुल कीमती 25800/- रुपये व सामग्री जप्त की गई। आरोपी के उपर पूर्व मे भी गंभीर धारा के व आर्म्स एक्ट संबधी अपराध व महिला संबधी कुल 06 अपराध दर्ज है।

 

आरोपी के नाम- जुबेर हुसेन पिता मो. हुसैन उम्र 27 साल निवासी 500 क्वार्टर टिगरिया अभिनंदन नगर मंदसोर

 

जप्त सामग्री- 01. एप्पल कम्पनी का एयरबर्डस 02. पावर बैंक 03. एक चांदी की अंगुठी 04. एक चांदी का सिक्का व नगदी 800 रुपये,

 

कुल कीमती 25800/- रुपये

 

 

 

सराहनीय कार्य- निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिह राठोर थाना प्रभारी थाना कोतवाली, सउनि रुम सिह चौहान, प्रआर 633, आर 487 सुनिल प्रजापति, आर 924 अरुण, आर 01 आशुतोष गिरी, आर 376 भारत बैरागी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}