मंदसौर जिलामंदसौर

थाना कोतवाली के अवैध मादक पदार्थ एमडी के प्रकरण मे जमील एंबुलेंस वाला गिरफ्तार

थाना कोतवाली के अवैध मादक पदार्थ एमडी के प्रकरण मे जमील एंबुलेंस वाला गिरफ्तार

  • पूर्व मे भी क्राईम ब्रांच इंदौर के एनडीपीएस के प्रकरण मे रहा है आरोपी जमील
  • अब तक प्रकरण में कुल 08 गिरफ्तारी हो चुकी है
  • शेष आरोपियों की तलाश जारी है

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुये दिनांक 07-05-26 को थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये आरोपी इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान उम्र 25 साल निवासी ग्राम दावतखेडी मंदसौर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 500 ग्राम एमडी व 500 अफीम जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया था एवं थाना शहर कोतवाली पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18,22,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया था।

उक्त प्रकरण में आरोपी इमरान पठान से प्रारंभिक पूछताछ की जाकर आरोपी का 07 दिवस का पुलिस रिमांड पुलिस के द्वारा प्राप्त किया गया था। उक्त प्रकरण मे आरोपी इमरान से पूछताछ के दौरान घटना से संबधित अन्य आरोपीयों के बारे मे जानकारी दी थी। जानकारी अनुसार प्रकरण मे पुलिस के द्वारा पूर्व में अनेक आरोपियो की भूमिका के संबध में जानकारी देते हुये अपराध में उनकी संलिप्तता की जानकारी दी थी। जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा 06 अन्य आरोपीयों 01-महावीर पिता रामसिह चोहान जाति राजपूत उम्र 45 साल निवासी शनि विहार कोलोनी, 02-सादिक पिता शाकिर गढवी मुल्तानी उम्र 26 साल निवासी नरसिहपुरा मंदसोर, 03- सलमान पिता अनवऱ शाह उम्र 29 साल निवासी श्रृंगार गली 04- शाकिर उर्फ चेला पिता शब्बीर उर्फ बाबु खा मेवाती उम्र 61 साल निवासी मदारपुरा चांदनी चौक मंदसौर 05- असलम हुसैन पिता अख्तर हुसैन उम्र 43 साल नि खिलचीपुरा मंदसौर 06- परमानंद उर्फ बाबु सिंधी पिता ईश्वर सिंधी उम्र 53 साल निवासी कोलगर गली जनकुपुरा मंदसौर को पूर्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। जो बाद न्यायालय द्वारा सभी गिरफ्तार आरोपियो को जेल भेजा गया ।

उक्त प्रकरण में मुख्य आरोपी से की गई पूछताछ के क्रम में कोतवाली पुलिस दवारा कार्यवाही करते हुये आरोपी जमील पिता जाकीर शाह जाति फकीर उम्र 32 साल निवासी धारियाखेडी जिला मंदसौर हाल मुकाम लाल बाग रामपुरा जिला नीमच को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजने बाबत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। उक्त प्रकरण मे अन्य अनेक आरोपी है जिनकी भी गिरफ्तारी किया जाना शेष है। अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी – 01- जमील पिता जाकीर शाह जाति फकीर उम्र 32 साल निवासी धारियाखेडी जिला मंदसौर हाल मुकाम लाल बाग रामपुरा जिला नीमच

सराहनीय कार्य- उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली व थाना शहर कोतवाली मदंसौर की पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}