भानपुरामंदसौर जिला
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्वच्छता पर्व मनाया गया

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्वच्छता पर्व मनाया गया
भानपुरा-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक भानपुरा द्वारा चयनित नवांकुर संस्था ग्राम उत्थान जन कल्याण सेवा समिति श्रीनगर एवं अर्पण सेवा समिति ढाबलामाधोसिंह ओर परामर्शदाताओ द्वारा पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल नावली में स्वच्छता पर्व मनाया गया इसमें एक पेड़ मां के नाम को लेकर वृक्षारोपण किया गया जिसमें नीम शीशम सागौन के पौधों का रोपण किया गया एवं नशा मुक्ति एवं स्वच्छता अभियान स्वैच्छिकता की सामूहिक शपथ दिलाई गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्री ललित मीणा की उपस्थित थे। विद्यालय के प्राचार्य सुश्री मनीषा भट्ट एवं अध्यापक सूर्य प्रकाश मेहर नवांकुर संस्था प्रतिनिधि राजेश बैरागी राम प्रसाद मीणा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष बालचंद मीणा गोविंद पुरोहित एवं परामर्शदाता जगदीश मिश्रा शिवाजी बंबोरिया लोकेश कुमार जांगड़े ललित प्रजापति अनिल बागड़ी आदि उपस्थित थे।


