गरोठ पुलिस ने ड्रग निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, बाडे से 173 ग्राम एम.डी, बड़ी मात्रा में केमिकल 02 कारो के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार 04 फरार

गरोठ पुलिस ने ड्रग निर्माण फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, बाडे से 173 ग्राम एम.डी, बड़ी मात्रा में केमिकल 02 कारो के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार 04 फरार
गरोठ- पुलिस थाना गरोठ द्वारा नशा मुक्ति अभियान नशे से दूरी है जरूरी विशेष अभियान 2.0 के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 तस्करों से 173 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स व एम.डी. ड्रग्स निर्माण हेतु उपयोग मे लाये जाने वाले केमिकल किये जप्त।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा दिये गये निर्देशों के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राम सनेही मिश्रा, SDOP श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव व टीम एम.डी. ड्रग्स तस्करी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए 02 तस्करों से 173 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स व एम.डी. ड्रग्स निर्माण हेतु उपयोग मे लाये जाने वाले केमिकल 24.570 किलोग्राम किये जप्त।
दिनांक 25.07.2026 को सउनि धन्नालाल योगी द्वारा प्राप्त मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए घटनास्थल रणजीतसिंह निवासी पावटी के खेत पर बने बाडे से 173 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स व एम.डी. ड्रग्स निर्माण हेतु उपयोग मे लाये जाने वाले केमिकल हाईड्रोक्लोरीक एसडी 12 किलो 750 ग्राम, एमएमए केमीकल 6 किलो 460 ग्राम, एमडीसी केमीकल 5 किलो 360 ग्राम कुल 24.750 किलोग्राम तथा उक्त जप्तशुदा एम.डी. ड्रग्स व केमिकलों के परिवहन हेतु आरोपीगणो द्वारा उपयोग मे लाई जा रही एक सफेद रंग की वेन्यु कार क्रमांक MP14-ZE-2197 तथा एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार क्रमांक MP14-CC-4035 को जप्त कर मोके से आरोपीगण रणजीत सिंह पिता पर्वतसिंह सोंधीया राजपुत उम्र 30 साल निवासी पावटी व ईश्वर सिंह पिता सोदानसिंह सोंधीया राजपुत उम्र 37 साल निवासी ढाकनी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण मे अग्रीम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपीः– 1. रणजीत सिंह पिता पर्वतसिंह सोंधीया राजपुत उम्र 30 साल निवासी पावटी थाना गरोठ
2. ईश्वर सिंह पिता सोदानसिंह सोंधीया राजपुत उम्र 37 साल निवासी ढाकनी थाना गरोठ
फरार आरोपी- 1. दीपक गुर्जर निवासी गोघटपुर थाना माचलपुर जिला राजगढ
2.विक्रम उर्फ गुड्डुसिंह पिता बापुसिंह सोंधीया राजपुत निवासी बरखेड़ी मिठ्ठु
3.राजेन्द्र सिंह पिता किशन सिंह सोंधीया राजपुत निवासी बर्डीया अमरा
4.राजु लाला निवासी सुरजनी थाना सितामऊ
जप्त मश्रुका 1.अवैध मादक पदार्थ 173 ग्राम एमडी किमती एक लाख 73 हजार रुपये
2.हाईड्रोक्लोरीक एसडी 12 किलो 750 ग्राम किमती 12000 रुपये
3.एमएमए केमीकल 6 किलो 460 ग्राम किमती 6000 रुपये
4.एमडीसी केमीकल 5 किलो 360 ग्राम किमती 6000 रुपये
5.एक सफेद रंग की वेन्यु कार क्रमांक MP14-ZE-2197 किमती 10 लाख रूपये
6.सफेद रंग की स्वीफ्ट कार क्रमांक MP14-CC-4035 किमती 6 लाख रूपये
7.चार एन्ड्रोयड मोबाईल किमती 1 लाख 50 हजार रूपये
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव तथा टीम का सराहनीय योगदान रहा।



