नीमच

भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के पालसोड़ा शक्ति केंद्र की कामकाजी बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के पालसोड़ा शक्ति केंद्र की कामकाजी बैठक संपन्न

पालसोड़ा -भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कुशाभाऊ ठाकरे मंडल के पालसोड़ा शक्ति केंद्र की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक स्थानीय भैंसा श्री माताजी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों और मंडल पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक की शुरुआत संगठन की मजबूती और आगामी रचनात्मक कार्यों की रूपरेखा के साथ की गई। इस दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं –
डिजिटल प्रमाण पत्र के संगठनात्मक कार्यों को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक बूथ स्तर पर समितियों के डिजिटल प्रमाण पत्र तैयार करवाने पर विशेष जोर दिया गया।
मन की बात – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को बूथ स्तर पर जन-समुदाय के साथ मिलकर सुनने और इसके संदेशों को आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।
पर्यावरण संरक्षण (‘एक पेड़ माँ के नाम’) पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया गया।
आगामी कार्यक्रमों और अभियानों के माध्यम से पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत व गतिशील बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ भाजपाई मांगीलाल जी राठौड़, राधाकिशन जी लक्ष्कार, राधेश्याम पाटीदार, सत्यनारायण जी राठौड़, शक्ति केंद्र प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा, संयोजक कमल दास बैरागी, सहसंयोजक मुकेश कच्छावा, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, शांतिलाल पाटीदार, डॉ. नीतीश जाट, बूथ अध्यक्ष अर्जुन जाट, सत्यनारायण सेन, युवा नेता महेंद्र सिंह विशनिया, दिग्गजसिंह, मनोहर लक्ष्कार, दशरथ मोदी, बालमुकन, और दशरथ नाथ सहित तमाम जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}