सभी घरों तक कचरा वाहन पहुंचे – कलेक्टर श्रीमती गर्ग

ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में सुवासरा में बैठक संपन्न, कलेक्टर ने किया पौधरोपण
सुवासरा/ मंदसौर। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में सुवासरा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए की सभी घरों तक कचरा वाहन पहुंचे इस बात का विशेष ध्यान रखें। बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रीति संघवी, सीतामऊ एसडीएम श्रीमती शिवानी गर्ग, तहसीलदार , मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सुवासरा के नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सविता बालाराम परिहार, उपाध्यक्ष,सभापति पार्षद समाजसेवी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद थे।शासकीय महाविद्यालय सुवासरा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि सबसे पहले हमें नागरिकों को जागरूक करना होगा कि कचरे को किस प्रकार से अलग- अलग करना है। उन्हें अपने दायित्व के बारे में जानकारी देनी होगी। इसके लिए नपा अपने कर्मचारियों को ट्रेनिंग दे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक निकाय में कचरा निपटान का स्थान निर्धारित किया जाए। बल्क में कचरा फैलाने वालों को जागरूक करें एवं कचरा निष्पादन के बारे में जानकारी दे। यदि कोई रात में कचरा फेंकते हैं तो उन पर दंडात्मक कार्यवाही करें। प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।कलेक्टर ने निर्देश दिए की वार्ड वार समितियां बनाई जाएगी। जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित कियाजाएगा कचरे का डोर टू डोर क्लेक्शन करना होगा। सूखा कचरा – नीला, गीला कचरा – हरा, सैनिटरी कचरा एवं विशेष देखभाल कचरा – काला/गहरा को अलग अलग एकत्रित करें ।हर एक वार्ड में समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक प्रतिमा ह आयोजित करे। स्व सहायता समूह को भी जोड़कर सहायता ले सकते है। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर ने पौधारोपण किया।



