मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश,राज्य में नए CS की नियुक्ति जल्द
अविभाजित मंदसौर नीमच जिले के कलेक्टर रहे श्री अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने प्रतिनिधि बतौर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO नियुक्त किया है। कार्मिक मंत्रालय ने आज उनके नियुक्ति आदेश जारी किए।अनुराग जैन 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे अगस्त 2023 से MP के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। नीति आयोग में CEO का पद केंद्र सरकार के लिए नीतिगत फैसलों के क्रियान्वयन में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
राज्य में प्रशासनिक फेरबदल तय.
श्री अनुराग जैन के केंद्र जाने के बाद प्रदेश में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार द्वारा जल्द ही नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा की संभावना है।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर नामों पर मंथन जारी है। नए CS की नियुक्ति से प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।श्री अनुराग जैन के कार्यकाल में प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और सुशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।



