
शिक्षा विभाग में व्याप्त अनियमितताओं एवं स्थायी आहरण अधिकारी की नियुक्ति की मांग को लेकर विधायक डॉ मालवीय को सौंपा ज्ञापन
ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्माक्षेत्रीय विधायक डाक्टर चिंतामणि मालवीय से पूर्व प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवशक्ति शर्मा ने सेवानिवृत्त एवं नियमित शिक्षकों की समस्याओं की चर्चा करते हुए प्रतिनिधि मण्डल के साथ ज्ञापन सौंपा ।ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व आहरण अधिकारी एवं सहायक संचालक राहुल मंडलोई ने सेवानिवृत शिक्षकों के स्वत्वों के भुगतान में जानबूझकर लापरवाही की है। इससे सेवानिवृत शिक्षकों में रोष है ।आलोट विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर स्थाई नियुक्ति नहीं होने से जावरा और आलोट के आहरणअधिकारी एक ही बनाए जाते हैं जिससे शिक्षकों को परेशानी हो रही है ।वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोढर की प्राचार्य श्रीमती सिसोदिया को आहरणण अधिकारी बनाया गया है। ढोढर आलोट से70 एवं ताल से 50 किलोमीटर दूर है। इससे शिक्षकों को उनके प्रकरणों की कोई जानकारी नहीं मिलती है।ना ही उनका भुगतान समय पर हो पाता है।ज्ञापन में मांग की गई है कि आलोट विकासखंड के शिक्षा कार्यालय में या आलोट ताल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्थाई आहरण अधिकारी की नियुक्ति की जाए। विधायक मालवीय ने प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व प्रधानाध्यापक एवं वरिष्ठ पत्रकार शिव शक्ति शर्मा को आस्वश्त किया है कि एक सप्ताह में शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित करके वे इस समस्या का स्थाई समाधान करेंगे ।ज्ञापन देते समय प्रतिनिधिमंडल में सेवानिवृत प्रधानाध्यापक भानु प्रताप शुक्ला, प्रकाश वर्मा ,अरुण दुबे ,विनोद कुमार शर्मा प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,प्रमोद कुमार भट्ट प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, अशोक पाठक, एवं अन्य सेवानिवृत्त व नियमित शिक्षक उपस्थित थे।
इस अवसर पर जनपद पंचायत प्रतिनिधि कालुसिंह परिहार, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम् राठौड़,एल्डरमैन श्यामलाल माहेश्वरी, नरेंद्र सिंह सिसौदिया, मंगलेश सितपूरिया, पुष्कर धनोतिया आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।



