आबकारी विभाग की कार्रवाई में 20 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक गिरफ्तार 300 किलो लहन नष्ट

आबकारी विभाग की कार्रवाई में 20 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक गिरफ्तार 300 किलो लहन नष्ट
गोरखपुर आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 चौरी चौरा अर्पित शुक्ला ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को थाना एम्स क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।इस मामले में उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मौके पर शराब बनाने के लिए तैयार की गई लगभग 300 किलोग्राम लहन को भी नष्ट कर दिया गया।आबकारी निरीक्षक अर्पित शुक्ला ने ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



