रतलामताल

ताल कस्बा पटवारी रंगलाल शर्मा का पार्थिव शरीर मंत्रोच्चार के साथ पंचतत्व में विलीन

ताल कस्बा पटवारी रंगलाल शर्मा का पार्थिव शरीर मंत्रोच्चार के साथ पंचतत्व में विलीन

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

कस्बा पटवारी रंगलाल शर्मा का गुरुवार दोपहर में चंबल तट स्थित मुक्तिधाम पर पंडित विवेक नागर सहित पांच ब्राह्मणों सहित शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका शव कारवां कलां से सुबह उनके नीम चौक स्थित निवास पर लाया गया ,जहां से उनकी अंतिम यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई चंबल नदी पर पहुंची। स्व श्री शर्मा को उनकी तीनों पुत्रियों कविता, कल्पना, प्रीति शर्मा एवं उनके भाई बसंती लाल शर्मा, प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा ने मुखाग्नि दी।

स्वर्गीय श्री शर्मा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विवेक सोनकर, तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरव शर्मा, राजस्व निरीक्षक रमेश सोलंकी एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा कृषि उपज मंडी के सामने शाल ओढ़ाकर उन्हें विभाग की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।

मुक्तिधाम पर हुई शोक सभा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )विवेक सोनकर, तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल, राजस्व निरीक्षक रमेश सोलंकी, पत्रकार राजेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संतोष पालीवाल,जनपद पंचायत सदस्य नंदकिशोर जायसवाल, पूर्व पार्षद नवीन मेहता, गोवर्धन पोरवाल, कुलदीप दरेकर , जिलाध्यक्ष गोपाल रावत, जगदीश शर्मा, प्रशांत शुक्ला, संजय कुशवाह एवं अन्य लोगों ने स्वर्गीय शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की व परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। ऊं शांति।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}