नीमच

पालसोड़ा प्रस्फुटन समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन: ‘स्वेच्छिकता पर्व’ के तहत आयोजित होंगे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम

पालसोड़ा प्रस्फुटन समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन: ‘स्वेच्छिकता पर्व’ के तहत आयोजित होंगे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम

नीमच -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला नीमच के निर्देशानुसार, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पालसोड़ा द्वारा नवाअंकुर संस्थान ‘हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसाइटी’ नीमच के मार्गदर्शन में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘स्वेच्छिकता पर्व’ (4 जुलाई से 12 अगस्त 2026) के अंतर्गत आयोजित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए बुलाई गई थी।रविवार, 12 जुलाई को शाम 5:00 बजे आयोजित इस बैठक में आगामी माह में होने वाली प्रमुख सामाजिक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इन प्रमुख गतिविधियों पर बनी सहमति:-

संस्था अध्यक्ष समरथ सेन एवं संस्था सचिव सत्यनारायण राठौर ने आगामी कार्ययोजनाओं से सदस्यों को अवगत कराया। सभी सदस्यों की आपसी सहमति से निम्नलिखित निर्णय लिए गए:

एक पेड़ माँ के नाम:* पर्यावरण संरक्षण के तहत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।

नशा मुक्ति एवं स्वैच्छिकता शपथ:* समाज को जागरूक करने के लिए नशा मुक्ति और नि:स्वार्थ सेवा की शपथ दिलाई जाएगी।

स्वच्छता सेनानियों का सम्मान:- नि:स्वार्थ और स्वच्छता भाव से समाज में कार्यरत कर्मयोगियों का विशेष सम्मान किया जाएगा।

प्रेरक उद्बोधन व स्वच्छता अभियान:- ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रेरणादायक बौद्धिक सत्र और स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इन कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}