नीमच

शामगढ़ में 23 अगस्त को होगा मतदान; निर्वाचन अधिकारी श्री मंडवारिया की मौजूदगी में हुई महत्वपूर्ण बैठक

शामगढ़ में 23 अगस्त को होगा मतदान; निर्वाचन अधिकारी श्री मंडवारिया की मौजूदगी में हुई महत्वपूर्ण बैठक

नीमच -शामगढ़ के माकड़ी माता रोड स्थित पोरवाल मांगलिक भवन में निर्वाचन अधिकारी श्री हरि प्रकाश मंडवारिया (नीमच) की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में निर्वाचन टीम के सदस्यों की मौजूदगी में आगामी चुनाव के पूरे कार्यक्रम और नियमों की घोषणा की गई।

निर्वाचन कार्यक्रम की महत्वपूर्ण तिथियाँ – प्रक्रिया | निर्धारित तिथि / समय |मतदाता सूची का प्रकाशन15 जुलाई 2026 |अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन | 25 जुलाई 2026 |मतदान एवं परिणाम 23 अगस्त 2026 (पोरवाल मांगलिक भवन) |23 अगस्त (मतदान दिवस) की समय-सारणी -नामांकन प्राप्त करना प्रातः 09:00 बजे से 10:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच प्रातः 10:30 बजे से 11:00 बजे तक अंतरिम सूची का प्रकाशन प्रातः 11:05 बजे तक नाम वापसी का समय प्रातः 11:05 बजे से 11:30 बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन: – दोपहर 12:00 बजे । पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) दोपहर 02:00 बजे तक किए जाएंगे ।मतदान: – मत पत्र छपकर आने पर प्रारंभ होगा परिणाम: – मतगणना की समाप्ति के तुरंत बाद घोषित होगा निर्वाचन पद एवं शुल्क विवरण -चुनाव मुख्य रूप से तीन पदों अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के लिए आयोजित किया जा रहा है। नामांकन पत्र शुल्क ₹500निर्वाचन नामावली (वोटर लिस्ट) शुल्क ₹500 पदवार नामांकन शुल्क: -अध्यक्ष ₹11,000 महामंत्री ₹7,100 ,कोषाध्यक्ष ₹5,100 विशेष नोट: यदि कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस लेता है, तो उसका नामांकन शुल्क वापस (रिफंड) कर दिया जाएगा।उम्मीदवारी के लिए नियम व शर्तें -आयु सीमा – 23 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की आयु 45 वर्ष से अधिक होनी अनिवार्य है (उम्र का प्रमाणीकरण आवश्यक है)।एक व्यक्ति, एक पद: – कोई भी सदस्य केवल एक ही पद के लिए चुनाव लड़ सकता है।दावा आपत्ति: – इसके लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री हरिओम प्रसाद जी गुप्ता (शामगढ़) को नियुक्त किया गया है। आपत्तियां शामगढ़ में ही दर्ज कराई जा सकेंगी। सूचना का माध्यम: – चुनाव से जुड़ी सभी जानकारियां सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से दी जा रही हैं। इसके लिए अलग से कोई व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजी जाएगी।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य शामगढ़ पोरवाल समाज के अध्यक्ष मनोज मुजावदिया के नेतृत्व में समाज के सहयोग से यह निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। बैठक में निम्नलिखित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे:

महासभा पदाधिकारी: -मुकेश पोरवाल (अध्यक्ष), मुकेश दानगढ़ (कोषाध्यक्ष), मांगीलाल सेठिया (महामंत्री)।

प्रमुख सदस्य: – ओम संघवी, पंकज मेहता, जगदीश वैद, कृष्णकांत रतनावत, राजमल मादलिया, प्रमोद फरक्या।

निर्वाचन टीम व अन्य सहयोगी: – राजीव धनोतिया, पियूष धनोतिया, संतोष उदिया (नीमच), हरिओम प्रसाद गुप्ता, एस.एन. गुप्ता, प्रेम कुमार मुजावदिया, मानक लाल चौधरी, सतीश वेद, कन्हैयालाल चौधरी, सुनील धनोतिया (बाजखेड़ी), सुशील वैद, विजय मुजावदिया, रामगोपाल घाटियां (सीतामऊ), महेश सेठिया, अंकित मोदी (कयामपुर), सुरेश डबकरा (सुवासरा), कैलाश फरक्या, महेश गुप्ता, अनुप धनोतिया (सुवासरा)।

महिला प्रतिनिधि: – श्रीमती संतोष धनोतिया, श्रीमती सुनीता फरक्या, श्रीमती रानू चौधरी, श्रीमती हेमलता रतनावत, श्रीमती सोना मेहता।

आभार एवं वाचन: –

बैठक की प्रोसीडिंग का वाचन श्री संतोष उदिया (नीमच) द्वारा किया गया तथा अंत में आभार प्रदर्शन श्री राजेश गुप्ता चच्चू (सुवासरा) द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}