समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 13 जुलाई 2026 सोमवार

////////////////////////////////
मुख्यमंत्री ने जिले की ढाई लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 39 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की
मंदसौर 12 जुलाई 26 / मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सम्मान के लिये ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 38 वीं किश्त जारी की गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माह जून की मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर मंदसौर जिले की 2 लाख 60 हजार से अधिक लाडली बहनों को 39 करोड रुपए से अधिक की सहायता राशि से लाभान्वित किया गया
जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया मुख्यमंत्री के उद्बोधन को उपस्थित जनों ने सुना।
जिला कार्यक्रम अधिकार सुश्री अंकिता पंडया ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले की कुल 2 लाख 60 हजार 365 लाड़ली बहनों को 39.05 करोड़ रुपये की सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई । फोटो संलग्न
===============
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित
मंदसौर 12 जुलाई 26 / जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री बी.एल. विश्नोई द्वारा बताया गया कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गयी। यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जो बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, तथा कला और संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के योग्य हैं।
5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा (31 जुलाई, 2026 तक), जो भारतीय नागरिक है और भारत में रहता है, परस्कार के लिए पात्र है।
किसी भी नागरिक से खुले नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। पुरस्कारों के लिए स्व-नामांकन और सिफारिशों, दोनों पर विचार किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। अधिक जानकारी के लिए, राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) देखें।
==============
मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय व मत्स्य परिवहन पर 15 अगस्त तक प्रतिबंध : कलेक्टर श्रीमती गर्ग
मंदसौर 12 जुलाई 26 / मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 की धारा-3(2) के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा जिले में से 15 अगस्त 2026 तक की अवधि में मत्स्याखेट निषेध किया गया है। इस दौरान मत्स्याखेट की रोकधाम मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय व मत्सय परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 की धारा-3(2) के प्रावधानों के विरूद्ध एवं मत्स्य क्षैत्र संशोधन अधिनियम 1981 की धारा 5 के तहत उल्लघनकर्ताओं को एक वर्ष तक का कारावास या 5 हजार रूपये का जुर्माना या दोनों से दण्डित किया जाएगा। म.प्र. शासन मछली पालन विभाग द्वारा छोटे तालाब या अन्य स्त्रोत जिनका कोई संबंध किसी नदी से नहीं है और जिन्हे निर्दिष्ट जल की परिभाषा के अन्तर्गत नहीं लाया गया है को छोड़कर समस्त नदियों व जलाशयों में बंदऋतु में मत्स्याखेट पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि ने किसी प्रकार का मत्स्याखेट एवं परिवहन व विक्रय न करे एव ना ही इन कार्यों में सहयोग दे। नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जावेगी।
===================
परिवहन विभाग में श्री लाड़ विधायक प्रतिनिधि नियुक्त
मंदसौर। क्षेत्रीय विधायक श्री विपिन जैन ने जिले के परिवहन विभाग में अपने प्रतिनिधि के रूप में श्री राजनारायण लाड़ की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति पर श्री राजनारायण लाड़ ने विधायक श्री जैन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन पर व्यक्त किए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे । उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग से संबंधित नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे ।
=======
विधायक श्री जैन एवं नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर की गरिमामय उपस्थिति में महिला भक्त मित्र मंडल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर स्नेह नगर का मनाया गया आठवां स्थापना दिवस
मन्दसौर। द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर स्नेह नगर मंदसौर का आठवां स्थापना दिवस विधायक श्री विपिन जैन एवं नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर के विशेष एवं मुख्य आतिथ्य में मनाया गया।
स्नेह नगर मंदसौर में महिला भक्त मित्र मंडल समिति के द्वारा अभिजीत मुहूर्त में मुख्य मंदिर एवं गुप्तेश्वर मंदिर के शिखर पर मंदिर के पूर्व अध्यक्ष एवं सलाहकार संयोजक श्रीमती अरुणा मिश्रा-ओपी मिश्राी के वर्ष भर के प्रत्येक माह ध्वजा चेंज करने के संकल्प को पूरा करते हुवे पंडित श्री सत्यनारायण शर्मा अमलावद के द्वारा विधि विधान से पूजन कर ध्वजा आरोहण कर उत्सव का श्री गणेश किया उसके पश्चात महादेव का अभिषेक यजमान श्री मोहनलाल शर्मा, श्यामलाल शर्मा, मंगलम मंदिर पुजारी विनोद व्यास मंदिर समिति अध्यक्ष नीलम शर्मा, मनीष शर्मा, पूजा टेलर, कैलाशचंद गुप्ता, प्रहलाद माहेश्वरी, श्यामलाल शर्मा के द्वारा किया जाकर तत्पश्चात सभी के द्वारा हवन में बैठकर हवन संपादित किया गया । उसके बाद शाम को 7.30 बजे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गुंर्जर ने मंदिर के परिसर में हाई मास्ट लाइट की सौगात देकर स्थापना दिवस के दिन ही प्रकाश प्रज्वलित कर सुंदर परिसर में चार चांद लगा दिए जिसके लिए मंदिर समिति एवं उपस्थित भक्तों ने नगरपालिका के पार्षद एवं सभापति सत्यनारायण भांभी एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी गुर्जर सहित पूरी टीम का धन्यवाद किया गया ।
नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने आरती में भाग लेकर उपस्थित भक्तों एवं मंदिर समिति व कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामना देते हुवे संबोधित किया गया ।
महाआरती एवं महाप्रसादी में विशेष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक श्री विपिन जैन ने भी महादेव के दर्शन उपरांत धन्यवाद कर मंदिर के कार्यकर्ताओं भक्तों के अथक प्रयास से अच्छे विकास को देखकर सभी भक्तों को बधाई शुभ संदेश देते हुए मंदिर की बाउंड्री वॉल के लिए दूसरी किस्त में दो लाख देने की स्वीकृति प्रदान करते हुवे विधायक श्री जैन द्वारा बताया गया कि मेरे कार्यकाल में इस मंदिर की पूरी बाउंड्री वॉल बनाने की मेरी जवाबदारी रहेगी मैं पूरी बाउंड्री वाल का खर्चा महादेव के चरणों में अर्पित करूंगा इन शब्दों से उपस्थित भक्तों को संबोधित करके सभी के प्रयास सहयोग विश्वास आस्था भाव पर बधाई शुभकामना दी गई ।
आरती में उपस्थित भक्तों को योगिनी ग्यारस होने से प्रसाद के रूप में मिठाई एवं नमकीन फलाहारी का पैकेट उपस्थित भक्तों को सम्मान से वितरण किया गया जिसमें संजीव त्रिवेदी मनोज शर्मा शिवपुरी, मनीष शर्मा, मनोज माहेश्वरी, अशोक शर्मा सुनील शर्मा ने अपनी सेवा की । आज का अद्भुत मन मोहक श्रृंगार मंदिर के सहायक पुजारी श्रीमती कृष्णा व्यास ने किया । आरती पंडित श्री सत्यनारायण शर्मा ने करी । कार्यक्रम की सभी भक्तों ने सराहना की गई । यह जानकारी मंदिर समिति के सहायक सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने दी ।



