मंदसौरमंदसौर जिला

एक ओर बिजली विभाग के आउट सोर्स कर्मचारी को लगा करंट, गंभीर घायल

एक ओर बिजली विभाग के आउट सोर्स कर्मचारी को लगा करंट, गंभीर घायल

मंदसौर। बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य करने को मजबूर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लगातार करंट लगने की खबरें सामने आ रही है।

शनिवार को पिपलिया मंडी के ग्राम कनघट्टी में देर शाम बिजली वितरण कंपनी के ग्रिड पर मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक आउटसोर्स कर्मचारी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल कर्मचारी को पहले मंदसौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रविवार को परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे अहमदाबाद ले गए।

जानकारी के अनुसार, कनघट्टी ग्रिड पर मेंटेनेंस कार्य के दौरान गोपाल पिता ओंकारलाल कुमावत (25) करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल मंदसौर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

गोपाल कुमावत के हाथ, पेट, सीना, कमर और कंधे सहित शरीर के कई हिस्से करंट से झुलस गए हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद रविवार दोपहर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद ले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}