विकासमंदसौर जिलासीतामऊ

वटकेश्वर प्राचीन महादेव का भक्तों ने किया हवन पूजन, डोम व जीर्णोद्धार कार्य का विधायक डंग ने किया भूमि पूजन 

वटकेश्वर प्राचीन महादेव का भक्तों ने किया हवन पूजन, डोम व जीर्णोद्धार कार्य का विधायक डंग ने किया भूमि पूजन

सीतामऊ ।नगर के प्राचीन वटकेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को मंदिर के जीर्णोद्धार एवं परिसर में निर्मित होने वाले विशाल डोम के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकाल विशेष पूजन, दिव्य अभिषेक एवं हवन का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में विशेष यजमान के रूप में सुमित रावत, धर्मेंद्र शर्मा, भूपेंद्र राजपुरोहित, महेश बैरागी, भूपेंद्र त्रिवेदी, नयन जैन एवं पलाश मेहता सहित सात सहपत्नि सम्मिलित हुए तथा विधि-विधान से हवन पूजन-अर्चना कर धर्मलाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर सीतामऊ के महंत श्री जितेंद्रदास जी महाराज एवं संपूर्ण अनुष्ठान संपन्न कराने वाले पंडित प्रवीण जी द्विवेदी,मंदिर पुजारी भेरू गोस्वामी का सम्मान कर अभिनंदन किया गया।

इसके पश्चात मंदिर परिसर में बनने वाले विशाल डोम तथा मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रोडुलाल वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र बामनिया, भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी, सभापति विवेक सोनगरा, राधा सोनी सभापति प्रतिनिधि विजय गिरोठिया पार्षद प्रतिनिधि मुकेश चोरडिया, रामनिवास केरवा, हेमन्त जैन, सकल जैन समाज अध्यक्ष अशोक जैन, पोरवाल समाज अध्यक्ष कैलाश घाटिया काका, वरिष्ठ नारायणदास रामावत, दिलीप पटवा,ओम रामावत, मुकेश कारा, चंद्रबिहारी चौहान, कुलदीप सोलंकी, दिलीप आंजना, पवन शर्मा, कल्प जैन, कुंदन परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

भूमि पूजन उपरांत नगर परिषद सीतामऊ द्वारा मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने वटकेश्वर महादेव मंदिर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंदिर के विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

वहीं नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मंदिर परिसर में होने वाले निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों को नगर की आस्था और गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रशांत चतुर्वेदी ने किया व आभार सभापति विवेक सोनगरा ने माना।

कार्यक्रम के दौरान संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। अंत में महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}