पर्यावरणमंदसौर जिलासुवासरा

बैंक ऑफ इंडिया सुवासरा शाखा ने स्टार बॉन्डिंग पहल के तहत किया वृक्षारोपण

बैंक ऑफ इंडिया सुवासरा शाखा ने स्टार बॉन्डिंग पहल के तहत किया वृक्षारोपण

सुवासरा। बैंक ऑफ इंडिया की सुवासरा शाखा द्वारा सामुदायिक सेवा एवं सामाजिक गतिविधि कार्यक्रम के अंतर्गत स्टार बॉन्डिंग पहल के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्री सुनील कुमार मीणा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम के तहत बैंक ऑफ इंडिया सुवासरा शाखा द्वारा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों, अस्पतालों तथा ग्राम पंचायत परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

शाखा प्रबंधक श्री सुनील कुमार मीणा ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उपस्थित लोगों से पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का आह्वान किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक श्री सुनील कुमार मीणा के साथ बैंक कर्मचारी श्री विजय कुमार, श्री मयंक श्रीवास्तव, श्री सोनू कुमावत, श्री जयंत पोरवाल, श्री झमक सेठ, श्री विजेंद्र एवं सुश्री दिव्या सहित विद्यालयों के कर्मचारी, विद्यार्थी, चिकित्सक, सरपंच एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}