मंदसौर जिलासीतामऊ

जनपद पंचायत CEO डॉ. प्रभांशु कुमार सिंह का स्थानांतरण होने पर भव्य विदाई समारोह आयोजन हुआ, सीईओ डॉ सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापित

जनपद पंचायत के CEO डॉ. प्रभांशु कुमार सिंह का स्थानांतरण होने पर भव्य विदाई समारोह आयोजन हुआ, सीईओ डॉ सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापित  

सीतामऊ ।रविवार को जनपद पंचायत क्षेत्र के सरपंच सचिव एवं सहायक सचिवो के तत्वाधान में विजय पैलेस में आयोजित एक गरिमामय समारोह में जनपद पंचायत के सीईओ डॉ प्रभांशु कुमार सिंह के स्थानांतरित हो जाने पर भावभीनी बिदाई दी गई समारोह में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग अनुविभागीय अधिकारी शिवानी गर्ग जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रोड़मल वर्मा मंडल अध्यक्ष धनसुख पाटीदार महेंद्र सिंह गोड़ सरपंच संघ अध्यक्ष दरबार तरनोद जनपद सदस्य सभापति अरविन्द सिंह राठौड़ नवागत जनपद सीईओ धर्मेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में अतिथिगण मंचासिन थे।

समारोह में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह ने भी श्री सिंह का सम्मान किया ।आयोजन के अवसर पर सरपंचों सचिवों सहायक सचिवों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली तथा पंचायतों में पारदर्शिता जवाबदेही और सुशासन को मजबूती मिली इस अवसर पर अतिथियों द्वारा डॉ. श्री सिंह का साफा पहनाकर पुष्पमाला एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे ।

अपने संबोधन में डॉ. प्रभांशु कुमार सिंह ने सभी के स्नेह एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीतामऊ में बिताया गया समय उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा और यहां से मिली आत्मीयता को वे हमेशा याद रखेंगे डॉ सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा हे कि मेरे कार्यकाल के दौरान जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी सरपंच सचिव व सहायक सचिवों तथा प्रशानिक अमले का सक्रिय योगदान प्रदान किया ।

आपने मीडिया कर्मियों की विशेष रूप से सराहना करते हुवे कहा हे कि यहां के पत्रकारों ने सदैव समस्याओं शिकायतों से अवगत करवाया गया उसी के परिणाम स्वरूप में अपने कर्तव्य के पालन के प्रति सजग रहा।

कार्यक्रम संचालन सचिव घनश्याम कामरिया विनोद शर्मा मनोहर लाल लोहार ने किया एवं अंत में आभार प्रदर्शन सहायक लेखापाल अनिरुद्ध सिंह ने व्यक्त किया। बिदाई समारोह के अवसर पर सीतामऊ प्रेस क्लब द्वारा भी प्रतिमा भेट कर सीईओ डॉ सिंह का स्वागत सम्मान किया।

उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त 2023 को जनपद पंचायत सीईओ का पदभार ग्रहण किया वहीं आज 13 जुलाई 2026 को विदाई हुई इस प्रकार 2 वर्ष 10 माह 14 दिन रहें।

इसी बीच श्री सिंह को राज्य सरकार द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय 31 अक्टूबर 2024 उपायुक्त (विकास) पद का सम्मान प्राप्त हुआ।

वहीं नवागत धर्मेंद्र यादव जनपद पंचायत सीतामऊ सीईओ का तीसरी पदभार ग्रहण करेंगे। श्री यादव पहले 24 जनवरी 22 से 28 जुलाई 22 तथा दुसरी बार 17 दिसंबर 22 से 12 अप्रैल 22 तक और अब जुलाई 2026 से तीसरी बार सीईओ पद पर आसीन होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}