PHE विभाग द्वारा स्टॉप डायरिया अभियान के तहत स्कूली विधार्थियो को दिया गया प्रशिक्षण

स्वच्छ पेयजल व समग्र स्वच्छता के लिए जल जागरूकता अभियान
मंदसौर। ग्रामीण क्षेत्र मे स्थापित पेयजल स्त्रोतो क़ो स्वच्छ रखने, उनसे प्राप्त पानी का जल गुणवत्ता परिक्षण करने,जल स्त्रोतो का क्लोरिनेशन करने व स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिला कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देशन मे एवं PHE विभाग के कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार के मार्गदर्शन मे विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे डायरिया की रोकथाम के लिये कई ग्रामीण क्षेत्र मे कई गतिविधियाँ संपादित कि जा रही है !लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विभाग के मैदानी अमले द्वारा जल गुणवत्ता परीक्षण व क्लोरिनेशन अभियान सम्पूर्ण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है , ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित पेयजल स्रोतों से प्राप्त पानी का फील्ड टेस्टिंग किट एवं विभागीय प्रयोगशालाओं के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण किया जा रहा है इसके साथ ही जल स्रोतों के क्लोरिनेशन का कार्य भी किया जा रहा है !
वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विभाग द्वारा इस दौरान सुधार योग्य हेड पंपों का सुधार कार्य, संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के पेयजल स्रोतों की निगरानी व चिन्हाकन,दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के बारे में जन जागरूकता, पेयजल टंकी व संपावेल का सफाई कार्य,क्लोरिनेशन के लिए ब्लीचिंग पाउडर की उपलब्धता,स्वच्छ शौचालय का उपयोग, ठोस व तरल अपशिष्ट पदार्थो का समुचित निष्पादन करने, ग्राम मे स्थापित पेयजल योजनाओं का समुचित संचालन व संधारण करने,जन भागीदारी व जलकर की राशि की नियमित वसूली करने, नल जल प्रदाय योजनाओं के लेखा का संधारण करने, पेयजल स्रोतों के स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य एवं पेयजल के उपयोग के सम्बन्ध में जागरूकता विभाग द्वारा सहयोगी विभागों के समन्वय व जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनो,समाजसेवियों व स्वयंसेवक सहायता समूह के सहयोग से किया जा रहा है !
इसी क्रम मे विभाग द्वारा मल्हारगढ़ विकासखंड के ग्राम सुठोद व बालागुडा मे हायर सेकेण्डरी विद्यालय के विधार्थियो, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ, ग्रास रूट वर्कर्स, नल चालको, शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया व जागरूकता गतिविधियाँ संपादित क़र क्लोरिनेशन किया गया इस अवसर पर विभाग के जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता,PMU सलाहकार अंकित ठाकुर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रेखा कारुलाल पाटीदार,सचिव लालसिंह शक्तावत व शिक्षक उपस्थिति रहे !



