
आलोट एवं जावरा शिक्षा विभाग का आहरण एवं संवितरण अधिकारी का प्रभार श्रीमती आरती सिसौदिया को सौंपा गया
तहसील ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा
अवर सचिव, मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के आदेश क्रमांक/एफ 1/1/1/0968/2025/बी-4/दो- भोपाल दिनांक 22-06-2026 द्वारा राहुल मण्डलोई सहायक संचालक (शिक्षा) कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी-रतलाम तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी-जावरा एवं आलोट के (आहरण संवितरण अधिकारी) वित्तीय प्रभारी का चयन उप पुलिस अधीक्षक के पद पर होने पर कार्यमुक्त किये जाने के कारण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी-जावरा एवं आलोट का वित्तीय प्रभार (आहरण संवितरण अधिकारी) श्रीमती आरती सिसोदिया प्राचार्य, शा०उ०मा०वि० ढोढर को अन्य आदेश होने अथवा पद पूर्ति होने तक सौंपा जाता है ।उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ।
( जिलाधीश रतलाम द्वारा अनुमोदित )इस नियुक्ति का समाचार सुनकर क्षेत्र के शिक्षकों में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई।



