रतलामताल

नगर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अशोक काला का लंबी बीमारी के बाद निधन–नगर में शोक की लहर

नगर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री अशोक काला का लंबी बीमारी के बाद निधन–नगर में शोक की लहर

तहसील ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

नगर के वरिष्ठ समाजसेवी और व्यवसायी अशोक काला (62) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।सहज,सरल, धर्मनिष्ठ और मिलनसार स्वभाव के धनी श्री काला की मृत्यु का समाचार सुनकर नगर में शोक की लहर दौड़ गई।वे मंडल महामंत्री अमित काला एवं अंकित काला के पिता एवं शिवनारायण काला, गोपाल काला, राजेंद्र काला एवं मनोज काला के बड़े भाई थे।स्व.काला सभी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भाग लेते थे।श्री चार भुजा नाथ की अनेक बार पैदल यात्रा कर चुके थे।चंबल मुक्तिधाम पर समिति के माध्यम से शेड निर्माण,सीसी रोड का निर्माण स्वयं एवं जनसहयोग से उन्होंने करवाया।

उनकी अंतिम यात्रा पुरानी नगर परिषद के पीछे स्थित उनके निवास से रविवार को निकली।जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मुक्तिधाम पर पहुंची। मुखाग्नि उनके पुत्र अमित, अंकित एवं भाई शिवनारायण, गोपाल, राजेंद्र, मनोज काला एवं अन्य परिजनों ने दी। नगर में जगह जगह श्री चार भुजा नाथ पैदल यात्रा संघ सहित विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों ने उनके शव पर शाल ओढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुक्तिधाम पर हुई शोक सभा में नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय बंटी पितलिया, मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़, पत्रकार राजेंद्र सिंह सिसोदिया, धर्मेंद्र भट्ट, पार्षद पवन मोदी,पंकज शुक्ला, ललिता शंकर दुबे,राजू माहेश्वरी, नवीन मेहता, ईश्वर लाल पाटीदार, श्याम माहेश्वरी,मनोहर लाल राठौड़, शांतिलाल कामरिया,मनोज मांदलिया, संजय गुप्ता, श्याम माहेश्वरी,भंवर सिंह पड़िहार ,प्रशांत शुक्ला, राजेश शर्मा, नेपाल सिंह डोडिया,सुजानमल यति, दिलीप मेड़तवाल, सत्यनारायण राठौड़ सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्व काला के कार्यों का स्मरण करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}