विकासमंदसौर जिलाशामगढ़

नपा अध्यक्ष कविता यादव ने किया हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण, ओम चौराहा हुआ रोशनी से जगमग 

नपा अध्यक्ष कविता यादव ने किया हाई मास्ट लाइट का लोकार्पण ओम चौराहा हुआ रोशनी से जगमग 

शामगढ़। कृषि उपज मंडी के सामने स्थानीय ओम नमकीन चौराहा अब रात के अंधेरे में भी दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। 10 दिवसीय तीर्थ यात्रा से लौटी नपा अध्यक्ष आते ही मानव सेवा एवं जन कल्याण में लगाया समय नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव द्वारा अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में यहाँ नवनिर्मित हाई मास्ट लाइट का विधि-विधान से लोकार्पण किया गया।

जैसे ही मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष श्रीमती यादव ने लाइट का बटन दबाया, पूरा चौराहा शानदार दूधिया रोशनी से सराबोर हो उठा। इस ऐतिहासिक पल को देखकर उपस्थित वार्ड वासियों और नागरिकों ने करतल ध्वनि से तालियां बजाईं और बालाजी महाराज के गगनभेदी जयकारे लगाए। चौराहे पर बेहतरीन प्रकाश व्यवस्था होने से पूरे क्षेत्र के वार्ड वासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सभी नागरिकों ने परिषद के इस जनहितैषी कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और खुशियां जाहिर कीं।

गौरतलब है कि नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव हाल ही में अपनी 10 दिवसीय धार्मिक तीर्थ यात्रा से लौटी हैं। और आते ही मानव कल्याण सेवा कार्य में लग गई

10 दिवसीय यात्रा से आगमन के बाद सुबह से ही उनके निवास और निवास व कार्यालय पर स्वागत का सिलसिला लगातार जारी रहा। इसी क्रम में आज शाम को एक गरिमामयी आयोजन के बीच इस हाई मास्ट लाइट को जनता को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर वार्ड वासियों और स्थानीय नागरिकों द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव नरेंद्र यादव एवं उपाध्यक्ष श्रीमती डाली बाई जोशी का पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम मे सीएमओ सुरेश कुमार यादव सभापति बंटी अश्क पार्षद कृष्णा नवीन फ़रक्या गोपाल जोशी पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार धीरज सांघवी एल्डरमैन राजू खाती पटेल मुकेश दानगढ़ हेमंत चंद्रावत प्रकाश दानगढ़ गोपाल जोशी कालू भावसार विशाल डाबी राकेश कोठारी भेरूलाल जामलिया दीपक जांगड़े मंगल खाती पटेल अर्पित खाती पटेल सोनू खाती पटेल मनोज चौधरी हर्षित डारिया ओमप्रकाश डपकरा ओम प्रकाश मालू अमित चौधरी सुनीता कोठारी नपा कर्मचारी कपिल पुरोहित राधेश्याम सूर्यवंशी मनोज शर्मा सुनील बाली गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}