नीमचमध्यप्रदेश
पूर्व ड्राइवर ही निकला ट्रैक्टर चोर, पुलिस ने 3 दिन में किया गिरफ्तार
*मनासा*

भाटखेड़ी गांव से चोरी हुए ट्रैक्टर और सीड ड्रिल मशीन मामले का मनासा पुलिस ने तीन दिन में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किसान का पूर्व ड्राइवर निकला, जिसने ट्रैक्टर चोरी कर उसे पिपलियामंडी ले जाने की कोशिश की थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 12 लाख रुपये कीमत का ट्रैक्टर व सीड ड्रिल बरामद कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है तथा पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी की वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।


