रतलामताल

शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय ताल के शिक्षक श्री सूर्यवंशी को सेवा निवृत्ति समारोह पूर्वक बिदाई दी गई

शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय ताल के शिक्षक श्री सूर्यवंशी को सेवा निवृत्ति समारोह पूर्वक बिदाई दी गई

तहसील ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय ताल से सेवानिवृत हो रहे हैं शिक्षक सीताराम सूर्यवंशी को समारोह पूर्वक विदाई दी गई।

कार्यक्रम प्रमोद कुमार भट्ट प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताल मुख्य की अध्यक्षता में तथा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक भानु प्रताप शुक्ला, प्रताप नारायण दीक्षित, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरोज शर्मा, प्राचार्य राजीव लोचन कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में मां सरस्वती के चित्र पर माल्या अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

विशेष अतिथि के रूप में सेवानिवृत हुए ओमप्रकाश परमार, श्रीमती राजकुमारी राठौर, श्रीमती कीर्ति मुख्य द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई ।स्वागत भाषण संस्था प्रभारी शांतिलाल मईड़ा द्वारा दिया गया। विद्यालय परिवार अब्दुल राशीद खान ,कैलाश वर्मा, श्रीमती इंदिरा चतुर्वेदी, श्रीमती वंदना पण्डया द्वारा अभिनंदन पत्र ,शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। अखिल भारतीय सूर्यवंशी समाज के पदाधिकारी मुकेश पंचोला और उनकी पूरी टीम द्वारा श्री सूर्यवंशी , श्री परमार का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया

इस अवसर पर बृजेंद्र सिंह सिसोदिया, शंकर लाल प्रजापत ,राजेश शर्मा, देवेंद्र नारायण दीक्षित, प्रकाश वर्मा, शैलेंद्र चौधरी, पंडित सत्यनारायण चतुर्वेदी, संजय जैन, भेरुलाल परमार ,संजय गुप्ता, सुरेश परमार ,श्रीमती प्रतिभा सोनी ,श्रीमती कौसर खानम, श्रीमती भुवनेश कुशवाह ,श्रीमती अनुराधा सागरे, राजेश कुमावत, अशोक शर्मा, राजकुमार बामनिया, कैलाश चंद देव राय, लक्ष्मण परमार ,रमेश चंद परमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण राठौर एवं आभार कैलाश चंद्र वर्मा ने व्यक्त किया।इस अवसर पर शिक्षक कैलाश वर्मा का जन्मदिन होने पर अतिथियों द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}