महिला पटवारी उगंती देवी ने किया सुसाइट..

महिला पटवारी उगंती देवी ने किया सुसाइट..
हृदयविदारक_घटना.. टोडाभीम में कार्यरत 25 वर्षीय महिला पटवारी उगंती देवी प्रजापत (ग्राम पंचायत पदमपुरा) ने जोशी पाड़ा मोहल्ले में अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
करौली जिले के टोडाभीम में कार्यरत 25 वर्षीय महिला पटवारी उगंती देवी ने जोशी पाड़ा मोहल्ले में अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मूल रूप से अलवर के मालाखेड़ा की रहने वाली उगंती देवी की शादी एक साल पहले मई 2025 में हुई थी।मंगलवार शाम जब अलवर में कार्यरत उनके सरकारी शिक्षक पति का फोन उन्होंने नहीं उठाया, तो उनके साथ रहने वाली ग्राम विकास अधिकारी हेमलता ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा, जहां उगंती फंदे से लटकी हुई थीं।
राजस्थान देवी के पति का फोन आया। पति ने कहा कि उगंती फोन नहीं उठा रही है।
इस पर जब हेमलता चेक करने गईं तो उगंती के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। हेमलता ने खिड़की से झांककर देखा तो उगंती फंदे से लटकी हुई थीं। हेमलता ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया।करौली जिले के टोडाभीम में महिला पटवारी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पटवारी किराए के कमरे में रहती थी। घटना टोडाभीम थाना इलाके के जोशी पाड़ा मोहल्ले की मंगलवार शाम करीब 4 बजे की है।
थाना अधिकारी सुन्नीलाल मीणा ने बताया- मंगलवार शाम 5 बजे सूचना मिली कि जोशी पाड़ा मोहल्ले में महिला पटवारी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर महिला को नीचे उतारा और टोडाभीम उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उगंती देवी (25) अलवर जिले के मालाखेड़ा के लीली गांव की रहने वाली थी। वह टोडाभीम की ग्राम पंचायत भनकपुरा में पटवारी के पद पर कार्यरत थीं।
तहसीलदार दिनेश मीणा ने बताया- पटवारी उगंती देवी और टोडाभीम की माचडी ग्राम पंचायत की ग्राम विकास अधिकारी (VDO) एक ही मकान में किराए पर कमरे लेकर रहती थीं। शाम 4 बजे हेमलता के पास उगंती देवी के पति का फोन आया। पति ने कहा कि उगंती फोन नहीं उठा रही है।
इस पर जब हेमलता चेक करने गईं तो उगंती के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। हेमलता ने खिड़की से झांककर देखा तो उगंती फंदे से लटकी हुई थीं। हेमलता ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया।
एक साल पहले हुई थी शादी
तहसीलदार दिनेश मीना ने बताया- उगंती देवी की शादी मई 2025 में हुई थी। उनके पति अलवर में सरकारी टीचर हैं। उगंती को फंदे से लटका देखकर हेमलता की भी तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए टोडाभीम उप जिला अस्पताल लेकर गए।
थाना अधिकारी सुन्नीलाल मीणा ने बताया– महिला के पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है। शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



