सम्मानमंदसौर जिलाशामगढ़

शामगढ़ में चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं चिकित्सकों का भारत विकास परिषद शामगढ़ द्वारा सम्मान किया गया

शामगढ़ में चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं चिकित्सकों का भारत विकास परिषद शामगढ़ द्वारा सम्मान किया गया

शामगढ़। सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत शाखा शामगढ़ द्वारा परिषद के चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट का स्थानीय द्वारकाधीश होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता स्वामी विवेकानंदजी के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बी एल सिसोदिया नगर की लाइफ लाइन डॉ अमित धनोतिया डॉ श्रीमती दुर्गा सिसोदिया डॉ प्रखर सेठिया डॉ गोपालकृष्ण वर्मा परिषद अध्यक्ष डॉ अजय चौहान डॉ महेश सेठिया डॉ उमेश सिसोदिया के साथ प्रांत महासचिव विनोद काला मातृशक्ति श्रीमती बीना जैन श्रीमती मधु जैन ने की इसके पश्चात सभी चिकित्सको का परिषद की ओर से सदस्यों द्वारा दुपट्टा गुलदस्ता एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

परिषद के प्रांत पदाधिकारी नप एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ ने कहा कि चिकित्सक धरती पर भगवान का रूप होते हैं और यह एक ऐसा व्यवसाय हैं जिसमें दिन के साथ-साथ रात्रि में भी चिकित्सकों अपने रोगियों की सेवा करनी पड़ती है और इस कार्य को हमारे नगर के चिकित्सक बड़ी शिद्दत से कर रहे हैं।

प्रांत नेत्रदान प्रभारी महेश मांदलिया नरेंद्र चौधरी ने भी शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर प्रांत रक्तदान पदाधिकारी राकेश धनोतिया पूर्व अध्यक्ष द्वय मनोज जैन प्रमोद गुजराती जगदीश चौधरी राधेश्याम मेहता सुनील धनोतिया विजय चौधरी राजेश धनोतिया दीपक मुजावदिया धीरज डपकरा अमित हरदे प्रमोद मुजावदिया मुकेश जैन जगदीश धनोतिया महेश धनोतिया सुरेश भार्गव दिनेश गुप्ता अनिल मुजावदिया उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव नवीन सेठिया ने किया एवं आभार कोषाध्यक्ष पलाश चौधरी ने माना अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}