छात्रा कनिषा सेठिया ने MPBSE के कक्षा 10 वी में विशेष योग्यता के साथ कि उत्तीर्ण

छात्रा कनिषा सेठिया ने MPBSE के कक्षा 10 वी में विशेष योग्यता के साथ कि उत्तीर्ण
कयामपुर। माय इंग्लिश स्कूल सुर्याखेडा़ कि छात्रा एवं मोहनलाल सेठिया सुर्याखेडा़ कि पुत्री कनिषा सेठिया ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड MPBSE के कक्षा 10 वी में सभी विषयों में विशेष योग्यता के साथ उत्तीर्ण कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर दैनिक भास्कर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रा का चयन कर 27 जून को कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित इस भव्य समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार अंक प्राप्त करने वाले जिले के सैकड़ों मेधावी छात्र-छात्राओं में छात्रा कनिषा सेठिया को प्रतिभा सम्मान -2026 प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सभी विषयों में विशेष योग्यता के साथ उत्तीर्ण होने और प्रतिभा सम्मान में सम्मान प्राप्त होने पर माता-पिता परिजनों विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं व्यक्त कि।



