शामगढ़मंदसौर जिला

कांग्रेस द्वारा संभागायुक्त को सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का पत्र सौपा

कांग्रेस द्वारा संभागायुक्त को सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का पत्र सौपा

शामगढ। उज्जैन संभाग के संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने शामगढ़ सिविल हॉस्पिटल के निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान सिविल हॉस्पिटल में शहर कांग्रेस कमेटी शामगढ अध्यक्ष डॉ.शौकत मंसूरी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा मांग पत्र सौपकर विभिन्न मांगों को लेकर संभागायुक्त को बताया कि जिला मंदसौर का शामगढ़ नगर जिला मुख्यालय के बाद सबसे बड़ा प्रमुख नगर है। इसके आसपास लगभग 100 ग्रामों की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सिविल हॉस्पिटल, शामगढ़ पर निर्भर है।

अस्पताल का भवन एवं आधारभूत संरचना उपलब्ध होने के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों, प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में अधिकांश मरीजों को उच्च संस्थानों के लिए रेफर कर दिया जाता है, जिससे आमजन को आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

अतः जनहित में निवेदन है कि सिविल हॉस्पिटल, शामगढ़ में हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट), अनुभवी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, सर्जन, ईएनटी विशेषज्ञ सहित अन्य आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके। साथ ही, अस्पताल में स्थापित सोनोग्राफी मशीन वर्षों से तकनीशियन के अभाव में बंद पड़ी है, जिसके कारण विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ती है।

अतः सोनोग्राफी तकनीशियन की तत्काल नियुक्ति कर मशीन को पुनः संचालित कराया जाए। इसके अतिरिक्त, रक्त एवं मूत्र सहित अन्य आवश्यक जांचों के लिए आधुनिक जांच उपकरण उपलब्ध कराए जाएँ तथा शामगढ़ अस्पताल को क्षेत्रीय स्वास्थ्य हब के रूप में विकसित किया जाए, ताकि मरीजों को महंगी जांचें निजी संस्थानों में कराने के लिए बाहर न जाना पड़े। साथ ही, अस्पताल में रक्त (ब्लड) की पर्याप्त उपलब्धता एवं रक्त भंडारण (ब्लड स्टोरेज) की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों तथा सड़क दुर्घटना अथवा अन्य गंभीर आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

कांग्रेसजनों द्वारा उज्जैन संभाग आयुक्त से अनुरोध किया कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए उपर्युक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कार्यवाही करे। इस दौरान मेहन्द्र पोरवाल, बबलू मेव, पवन पाण्डेय, कन्हैयालाल सिसोदिया, राकेश सत्संगी, जगदीश मेहता, गोपाल पटेल, रईस अब्बासी, शाज़िया खान, सुमित्रा देसाई, इक़बाल शाह सहित काँग्रेसजन उपस्थित थे।

==========

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}