अपराधमंदसौर जिलाशामगढ़
सगोरिया में भी अस्थियां चोरी, श्मशान में मिला तंत्र-मंत्र से जुड़ा सामान, पुलिस ने लिया जांच में

सगोरिया में भी अस्थियां चोरी, श्मशान में मिला तंत्र-मंत्र से जुड़ा सामान, पुलिस ने लिया जांच में
शामगढ़। क्षेत्र में अस्थियां चोरी होने की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही हैं। कुछ दिन पहले शामगढ़ में सामने आए मामले के बाद अब ग्राम सगोरिया के शांतिधाम से भी अस्थियां चोरी होने की घटना सामने आई है।जानकारी के अनुसार, श्रीमती कमलाबाई डारिया का निधन 29 जून को हुआ था। उसी दिन उनका अंतिम संस्कार ग्राम सगोरिया के शांतिधाम में किया गया। मंगलवार 30 जून को जब परिजन अस्थियां एकत्रित करने पहुंचे तो उन्हें वहां अस्थियां नहीं मिलीं। मौके पर कुछ तंत्र-मंत्र से जुड़ा सामान भी पड़ा मिला, जिससे परिजनों में आक्रोश और भय का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है और श्मशान घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।
वही पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।



